दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

आगामी विधानसभा चुनाव, और 2024 के लोकसभा के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करना है >> पी.एल. पुनिया

Anil Choubey 25-07-2021 17:51:28


पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी और जिला अध्यक्षों की, दूसरी बैठक नवनियुक्त निगम मंडल आयोग के पदाधिकारियों की

रायपुर/25 जुलाई 2021/////  प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्ष गणों की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रभारी सचिव द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गयी, जिसमें महंगाई एवं पेगासस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाये गये कार्यक्रमों हस्ताक्षर अभियान, सायकल रैली, कलेक्टर एवं राजभवन पैदल मार्च कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। इसके साथ जिलों में बन रहे जिला कांग्रेस के भवनों की प्रगति समीक्षा किया गया तथा राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनहित के कार्यो के प्रचार-प्रसार की रणनीति भी तैयार कर सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और प्रभारियों को आवश्यक निर्देश और लक्ष्य दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुये छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है। हमे अब 2023 के विधानसभा चुनाव, 2024 के लोकसभा के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करना है। सभी जिलों में बूथ कमेटियों को बनाने का काम युद्ध स्तर पर करना है। बूथ कमेटियां बनाने का काम सिर्फ ब्लाक अध्यक्षों के भरोसे नहीं वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों को खुद मानीटरिंग कर गठन करना होगा। सभी को पूरी ईमानदारी से एक टीम बनकर काम करना है। चाहे विधायक हो, जिलाध्यक्ष हो, या ब्लाक अध्यक्ष सभी का एक लक्ष्य होना चाहिये चुनाव जीतना। उन्होने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही उसे जनता तक पहुंचाने की जवाबदारी संगठन की है। सभी सरकार की योजनाओं की जानकारी खुद करें और जनता को दें। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हम सबको संगठन मजबूत कर सरकार के कामों को जनता तक ले जाना है। दिसंबर 23000 से अधिक बूथ कमेटियों का पुनर्गठन हो जाना चाहिए इसके लिये हर महिने समीक्षा होगी। पूरे प्रदेश के ऐसे 3 जिलों का सम्मान दिया जायेगा जो समय से पहले बूथ कमेटी का पुनर्गठन कर लेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की यह महत्वपूर्ण जवाबदारी है कि हमारी सरकार जनहित के जो काम कर रही है उसे लोगों तक पहुँचाया जाये, सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिले। यह सुनिश्चित हो। उन्होने कहा कि यह गर्व का विषय है कि सरकार हर वर्ग के लिये योजना बना रही है उसका ईमानदारी से क्रियान्वयन कर रही है। 

प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास करना होगा। राजीव भवन के निर्माण में कोताही नहीं होनी चाहिये। पूरे भारत में छत्तीसगढ़ ऐसा अकेला राज्य होगा जहां सभी जिलों में पार्टी का दफ्तर होगा। 

महंगाई को लेकर जो कार्यक्रम कांग्रेसजनों ने किया वह जबरदस्त थी। जनता की आवाज के रूप में कांग्रेस ने यह कार्यक्रम किया। आगे सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम बूथ कमेटी गठन के कार्यक्रम को गंभीरता से लेना है। हमें भाजपा की केंद्र की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है। 

प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का ने कहा कि आउटरीच कार्यक्रम कांग्रेस का राजनैतिक काम नहीं। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है हम लोगों के दुख के सहभागी बनना चाहते है। कांग्रेस राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं मानती। हमारा उद्देश्य बदलाव और लोगों की सहायता करना है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की भावना के अनुरूप काम करना है। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में बढ़िया काम किया है। कांग्रेस ने 2018 में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान चुनाव जीता था। 2019 में पेगासस साफ्टवेयर का उपयोग कर भाजपा के कांग्रेस से जीत छीना है। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या किया है। देश का मूड मोदी के खिलाफ है। 

मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने में बूथ कमेटी और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रमुखता से हो। सरकार के 36 में 25 वायदा पूरा किया। हमारी सरकार के किसानों, युवाओं, प्रदेश के हर नागरिकों से किया वायदा पूरा किया है। आने वाले समय में किसानों को 2800 रू. प्रति क्विंटल की कीमत हो जायेगा। भाजपा झूठ का प्रचार करती है हमें तो सच्चाई और जनहित के कामों का प्रचार करना है। 

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने जिलों में बन रहे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालयों राजीव भवन निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दिया। 

बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा ने आभार व्यक्त किया। 

बैठक में उपाध्यक्षगण गिरीश देवांगन, गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, पद्मा मनहर, भानुप्रताप सिंह, चुन्नी लाल साहू, अटल श्रीवास्तव, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्रीगण डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, उत्तम वासुदेव, राजेन्द्र साहू, आरती साहू, यशवर्धन राव,रूखमणी कर्मा, पंकज शर्मा, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, सीमा वर्मा, शाहिद खान, पियुष कोसरे, मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, कार्यसमिति सदस्य शकुन डहरिया, लालजी चंद्रवंशी, नीना रावतिया, सुरेन्द्र जायसवाल, विष्णु यादव, जिला अध्यक्षगण रायपुर शहर गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण उधो वर्मा, बलौदाबाजार हितेन्द्र ठाकुर, गरियाबंद भावसिंह साहू, बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर, दुर्ग शहर गया पटेल, दुर्ग ग्रामीण निर्मल कोसरे, भिलाई शहर तुलसी साहू, बेमेतरा बंशी पटेल, राजनांगांव शहर कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण पदम कोठारी, कवर्धा नीलकंठ चंद्रवंशी, जगदलपुर शहर राजीव शर्मा, बीजापुर लालू राठौर, कांकेर सुभद्रा सलाम, दंतेवाड़ा अवधेश गौतम, बिलासपुर शहर प्रमोद नायक, गौरेल्ला-पेण्ड्रा-मरवाही मनोज गुप्ता, कोरबा शहर सपना चौहान, कोरबा ग्रामीण मोहित राम केरकेट्टा, जांजगीर-चांपा डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, रायगढ़ शहर अनिल शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण अरूण मालाकार, जशपुर मनोज सागर यादव, सरगुजा राकेश गुप्ता, सूरजपुर भागवती राजवाड़े, कोरिया नजीर अजहर उपस्थित थे। 

दूसरी बैठक निगम मंडल आयोग के पदाधिकारियों की

चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निगम मंडल आयोग के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। 

बैठक में प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की आभारी हूं उन्होने कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को निगम मंडल आयोग में नियुक्ति देकर उनके मनोबल को बढ़ाया है। सभी को योग्यता के आधार पर नियुक्ति दी गयी है। ऐसा नहीं कि आपसे ज्यादा कोई योग्य नहीं है संख्या कम थी योग्य लोग अधिक थे कुछ को छूटना ही था आपकी नियुक्ति का लाभ जनता को और पार्टी को मिलना चाहिये। यह तय करना आपका काम है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आप को जो दायित्व दिया गया है संगठन को पूरा भरोसा है कि आप सब जन सेवा के उस जवाबदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। 

बैठक का संचालन महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया। बैठक में निगम मंडल आयोग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। 

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, औषधि एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष अरूण वोरा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद, आरडीए उपाध्यक्ष शिवसिंह ठाकुर, राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह, स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (अपेक्स) के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, हज कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद असलम, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी, आर.एन. वर्मा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य जगदीश मेहर, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अनिल जैन, हाफिज खान, छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना लाल यादव, शेखर त्रिपाठी, पुरूषोत्म साहू, प्रशांत मिश्रा, राज्य महिला आयोग के सदस्य अर्चना उपाध्याय, अनिता रावटे, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य शारिक रईस खान, अंबालिका साहू, सुशांतो राय, झुमुक साहू, राज्य गृह निर्माण मंडल के सदस्य संगीता सिन्हा, अनिता शर्मा, अजय साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के सदस्य ममता राय, मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चक्रधर सिदार, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य बलराम मौर्य, दुर्गेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ अंत्यवसायी वित्त विकास निगम के सदस्य वेदराम मनहरे, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य डेरहा राम साहू, शशि सिंह गौर, माटीकला बोर्ड के सदस्य पुनीता प्रजापति, पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष चितरेखा साहू, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, मछुवा कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढीमर, मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश फुटान, देवकुंवर निषाद, विजय ढीमर उपस्थित थे। 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs