रायपुर ///// छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एंव रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंग जुनेजा ने मेकाहारा स्थित हाउसिंग बोर्ड द्वारा मरीजो के लिये बनाए जा रहे नए वार्ड का निरीक्षण किया साथ ही संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मरीजों के सुविधानुसार निर्माण किया जाये साथ ही गुणवत्ता का विशेष धयान रखा जाये। विधायक जुनेजा ने सबंधित अधिकारियों से इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने कहा ताकि मरीजो को अतिशीघ्र इसका लाभ मिल सके इस दौरान मेकाहरा के अधीक्षक विनीत जैन , गायनिक वार्ड की एचओडी डा ज्योति जयसवाल, डॉक्टर अल्ताफ़ , कार्यपालन अभियंता हाउज़िंग बोर्ड संदीप साहू , पार्षद अमितेष भारद्वाज, पूर्व पार्षद ठाकुर राम साहू, तरूणेश परिहार, राकेश वाकडे, सेवक यादव, कमल धृतलहरे, आशीष तनेजा, आदी उपस्थित रहे ।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments