भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर पूरे देशभर के
लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल राजीव भवन पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि में
आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के मंत्री जयसिंह
अग्रवाल, आबकारी
मंत्री कवासी लखमा, गृह मंत्री
ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश
कांग्रेस कमेटी द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया | जिसमे भूपेश बघेल
मुख्य
अतिथि थे शामिल हुए. कार्यक्रम में सीएम
बघेल ने बड़ा बयान दिया है. सीएम ने कहा- देश की एकता-अखण्डता खतरे में, एकता और अखंडता के लिए हम सब को
लड़ना होगा.
पंडित नेहरू
की पुण्यतिथि पर राजीव भवन में व्यख्यान का आयोजन किया गया. सीएम भूपेश बघेल ने
कहा- 'नेहरू जी की किताब भारत की खोज ज्ञान का सागर है. 'उनके विचार, सोच, इतिहास, भूगोल सब की जानकारी किताब में
मौजूद है. नेहरू के विचार हम सब के लिए प्रेरणादायक हैं. नेहरू ने ऐसे भारत का
सपना देखा जो विकसित तो हो, लेकिन
कोई कुरीति ना हो. जिन्ना ने देश का बंटवारा किया. कट्टरता राज्य, देश और समाज के लिए घातक है.'




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments