दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

यूपी सरकार देश में ‘अव्वल’ है महिला श्रमिकों को मातृत्व हितलाभ देने में

Anil Choubey 19-07-2021 18:34:47


*******यूपी की 92185 महिला श्रमिकों को मिला मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना से लाभ 28 दिसम्बर 2018 से 30 जून 2021 तक 1,50,62,31,864 की धनराशि योजना पर की जा चुकी  लड़का पैदा होने पर एकमुश्त 20,000 और लड़की होने पर 25,000 रुपये की दी जा रही धनराशि *********

लखनऊ 19 जुलाई  //////  महिला-बेटियों की सुरक्षा, स्वावलंबन और उनका आत्मसम्मान बढ़ाने वाली योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में महिला श्रमिकों को सर्वाधिक मातृत्व हितलाभ देने का कार्य किया है। सरकार ने प्रदेश में मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत 28 दिसम्बर 2018 से 30 जून 2021 तक 92185 महिला श्रमिकों पर 1,50,62,31,864 धनराशि व्यय की है। योजना के तहत लड़का पैदा होने पर एकमुश्त 20,000 और लड़की होने पर 25,000 रुपये की धनराशि दी गई है।

प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजना के तहत महिला श्रमिकों को मां बनने का सुख तो मिला है, साथ में आर्थिक लाभ से उनके सपने भी पूरे हुए हैं। योजना के तहत संस्थागत प्रसव की दशा में निर्धारित न्यूनतम वेतन की दर से 03 माह के वेतन के बराबर धनराशि के साथ 01 हजार रुपये चिकित्सा बोनस दिया जाता है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक के अधिकतम 02 नवजात शिशुओं के लिए पौष्टिक आहार की मदद मिलती है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत पुरुष श्रमिक की पत्नी को लड़का पैदा होने पर एकमुश्त 20,000 रुपये और लड़की होने पर 25,000 रुपये की धनराशि दी जाती है। बोर्ड में पंजीकृत महिला श्रमिकों को लड़का या लड़की पैदा होने पर यह धनराशि दी जाती है। पुरुष कामगार की ओर से आवेदन किए जाने पर उनकी पत्नियों को मातृत्व हितलाभ के रूप में 6000 रुपये की धनराशि एकमुश्त दी जाती है  जो पहले 02 किस्तों में दी जाती थी।

प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद पूर्व में संचालित मातृत्व हितलाभ योजना के तहत 01 अप्रैल 2017 से मार्च 2020 तक 5,96,712,785 रुपये की धनराशि से 61535 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जा चुका है। जबकि शिशु हितलाभ योजना में मार्च 2020 तक 1,32,36,32,000 रुपये की धनरशि व्यय कर 102129 लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाया गया। बालिका मदद योजना के तहत मार्च 2020 तक वर्तमान सरकार ने 8912 लाभार्थियों को 17,23,01,005 रुपये की धनराशि का लाभा पहुंचाने का काम किया है। पिछली सरकारों के मुकाबले योगी सरकार में श्रमिकों को सर्वाधिक लाभ देने का काम किया गया है। जिससे उनके जीवन स्त्र में लगातार सुधार आया है। उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ ही सामाजिक सुरक्षा का भी लाभ मिला है।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs