रायपुर: फिक्की की छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री प्रदीप टंडन ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व माननीय प्रधानमन्त्री की इस विशेष सफलता की बधाई दी व उनका हार्दिक अभिनन्दन करते हुए अपनी बात कही कि, यह एक नए भारत के निर्माण को उत्तरोत्तर गति एवं स्फूर्ति प्रदान करेगा। जैसा कि केन्द्र शासन आन्तरिक एवम् विदेशी चुनौतियों से भली भांति वाकिफ है!
अतः तदनुसार औद्योगिक तथा आर्थिक पहलुओं को नीतिगत मापदंडो पर सुनिश्चित कर पाएंगी। इससे उद्योगों को अपेक्षित स्थान मिल पाएगा, उद्योग अपना यथा संभव भरपूर सहयोग दे कर देश के उत्तरोत्तर विकास मे अपनी निर्धारित भूमिका निभा पाएंगे।
Comments