रायपुर 15 जुलाई ///// महिला एवं बाल विकास विभाग के वजन त्यौहार कार्यक्रम 7 जुलाई से 16 जुलाई के सम्बंध में निम्नलिखित गतिविधिया माननीय रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा के करकमलों से आज आंगनवाड़ी केंद्र 2 त्रिमूर्ति नगर वीरांगना अवंति बाई वार्ड में हुआ
0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच किशोरी बालिकाओ का hb जांच ,5 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई रश्म, 5 शिशुवती महिलाओ के 6 माह पूर्ण हुए बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम में
बच्चों का वजन ,उचाई लेकर ग्रेडिंग निकालकर पालकों को कुपोषण की स्थिति की जानकारी व बचाव के उपाय बताए गए।,श्री जुनेजा ने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे इस वजन त्यौहार उत्सव की प्रशंसा करते हुये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही बच्चों के प्रति महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्रियता पर तारीफ किया।प्रमुख रूप से मनोज राठी,सत्तु सिंह,संजय सोनी, श्रीनिवास राव, सूरज पटनायक, वरुण सोना, अजय महानंद,सुनील नाग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments