रायपुर /// सीनियर आईपीईएस जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज....एसीबी ईओडब्ल्यू के छापो के दौरान मिली चिट्ठियों को पुलिस ने माना सरकार के खिलाफ षड्यंत्र.... एसीबी की लिखित शिकायत पर हुई एफआई आर दर्ज....राज्य में पहली बार हुआ मामला दर्ज
कोतवाली थाने में हुआ मामला दर्ज , N.C.R.B (एन.सी.आर.बी)I.I.F.-I (एकीकृत जाँच फार्म -FIRST INFORMATION REPORTप्रथम सूचना रिपोर्ट(धारा 154 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत)(Under Section 154 Cr.P.C.) Year (वर्ष):District (जिला):1.FIR No.(प्र.सू.रि.सं.):Date and Time of FIR (प्र.सू. की दिनांक और समय):P.S. (थाना):रायपुर0134रायपुर कोतवाली202108/07/2021 23:10 बजेS.No. (क्र.सं.) Acts (अधिनियम) Sections (धाराएँ) 2.1भा दं सं 1860124-A2भा दं सं 1860153-आरोपी एडी जी जी पी सिंह का , निवास पुलिस लाईन रायपुर 6. (यूआईडी सं.):(b) Fath KhanS.No. (क्र.सं.)Id Type (क्र.सं.)Name (नाम)Alias (उपनाम)Relative's Name (रिश्तेदार का Present Address (वर्तमान पता)1गुरजिंदर पाल सिंह एवं अन्य पिता : पुलिस लाईन रायपुर रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर कोतवाली सहित वर् सूचनाकर्ता द्वारा रिपोर्ट देरी से (प्रथम सूचना तथ्य):मैं थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली के पद पर पदस्थ हूं कि दिनांक 04-07-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्यालय राज्य आर्थिक अपराध एवं अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो छत्तीसगढ रायपुर में निदेशक पुलिस उप महानिरीक्षक की ओर से प्रेषित पत्र क्रमांक उमनि/P-6714/2021 रायपुर दिनांक 03-07-2021 को आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है
.jpg)
पत्र के साथ 48 पेज की छायाप्रति दस्तावेज संलग्न है। आवेदन पत्र की जांच में साक्षी निरीक्षक मंगेश देशपाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सपन चौधरी के कथन दर्ज किये गये, प्रेषित पत्र में श्री गुरजिन्दर पाल सिंह के निवास स्थल की तलाशी के दौरान घर के पिछले हिस्से में कागज के फटे हुए टुकडों का मिलना एवं इन्हे रि-अरेंज करने पर दस्तावेजों में गंभीर एवं संवेदनशील बातों का लेख होना कहा गया है। इन दस्तावेजो में राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियो/उम्मीदवारों के संबंध में गोपनीय विश्लेषण लेख किया गया है। विभिन्न शासकीय योजनाओं/नीतियो एवं सामाजिक, धार्मिक मुद्दो पर गंभीर टिप्पणी किया जाना लेख है। दस्तावेजों में इस तरह भडकाउ बातें लेख की गयी हैं, जिनसे सरकार के प्रति घृणा असंतोष उत्पन्न हो सकें। इसके अतिरिक्त विभिन्न धर्म मूलवंशो के संबंध में भी आपत्तिजनक बातें लेख/टाईप होना पाया गया। साक्षीगणों ने भी अपने कथन में इन दस्तोवजों में एैसे ही तथ्यों का उल्लेख होने का कथन किया है। जांच पर इन दस्तावेजों में उल्लेखित शब्दावली में विधि द्वारा स्थापित सरकार के प्रति घृणा पैदा करने का कृत्य घटित किया गया है। एैसे कृत्य से धर्म मूलवंश के आधार पर विभिन्न समूहो के बीच शत्रुता का सम्पर्तन करने व सौहाद्र बने रहने पर प्रतिकुल प्रभाव डालने वाला कार्य किया गया है। यह अपराधिक कृत्य धारा 124(क) एवं 153(क) भादवि के अंतर्गत दण्डनीय अपराध होने से प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया नकल आवेदन पत्र जेल है-
मुख्यालय राज्य आर्थिक अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो छत्तीसगढ रायपुर क्रमांक/उमनि/ P-6714/2021 रायपुर दिनांक 03-07-2021 प्रति, उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर छत्तीसगढ अपराध क्रमांक 22/2021 में तलाशी के दौरान जप्त किये गये दस्तावेजों के संबंध में। विषयांतर्गत लेख है कि पुलिस थाना ईओडब्ल्यू/एसीबी रायपुर में श्री गुरजिन्दर पाल सिंह भा.पु.से. , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय रायपुर वर्तमान पदस्थापना निदेशक, राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, रायपुर के विरूद्ध अनुपातहीन संपत्ति अर्जित किये जाने के संबंध में प्राथमिक जांच उपरांत अपराध क्रमांक 22/2021 पंजीबद्ध किया गया था। जिसके अनुसंधान अनुक्रम में माननीय विशेष न्यायालय भ्रष्ठाचार निवारण अधिनियम रायपुर से विधिवत तलाशी वारंट प्राप्त की जाकर दिनांक 01-07-2021 के प्रात: 06-00 बजे श्री गुरजिन्दर पाल सिंह के स्थानीय शासकीय निवास ई-1 विवेकानंद नगर, पेंशनबाडा, रायपुर में ईओडब्ल्यू टीम द्वारा तलाशी कार्यवाही आरंभ की गई।
इसी तारतम्य में अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुये उनके सहयोगीगण मणीभूषण, स्टेट बैंक कालोनी शंकर नगर रायपुर, श्री प्रीतपाल चाण्डोक, शगुन फार्म्स रायपुर, उनके चार्टेड एकाउंटेंट श्री राजेश बाफना के राजनांदगांव के स्थलों पर तलाशी कार्यवाही की गई। अब तक की तलाशी व गणना के अनुसार श्री गुरजिन्दर पाल सिंह एवं उनके परिजनों के नाम पर भू-खण्ड, फ्लेट, कृषि भूमि, भारी वाहनो, बीमा, शेयर, म्युचुअल फण्ड्स्, विभिन्न कंपनियों से संबंधित लगभग 9-10 करोड की संपत्ति की जानकारी एकत्र कर ली गयी है। श्री गुरजिन्दर पाल सिंह के निवास स्थल की तलाशी के दौरान घर के पिछले हिस्से में कागजों के फटे हुए टुकडे मिले, जिन्हे समक्ष गवाहो के रि-अरेंज करने पर दस्तावेजों में गंभीर एवं संवेदनशील तथ्यो का लेख होना/टाईप होना पाया गया है। उक्त पन्नों में प्रतिष्ठित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के अनर्गल एवं आपत्तिजनक टिप्पणिया लेख की गई है तथा षडयंत्रकारी योजनाओं के बारे में लेख किया है। राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों/उम्मीदवारों के संबंध में गोपनीय विश्लेषण लेख किया गया है एवं उस क्षेत्र से संबंधित गंभीर मुद्दों पर टिप्पणिया लेख है तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं, नीतियों एवं सामाजिक, धार्मिक मुद्दों पर गंभीर टिप्पणिया की गई है। इस तरह की भडकाउ बातें लेख की गई है कि जिनसे सरकार के प्रति घृणा, असंतोष उत्पन्न हो। इसके अतिरिक्त विभिन्न धर्म मूल वंशों के संबंध में भी आपत्तिजनक बातें लेख/टाईप होना पाया गया है। उक्त दिनांक को ही श्री गुरजिन्दर पाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/डायरेक्टर, राज्य पुलिस अकादमी, छत्तीसगढ रायपुर के निकट मित्र व सहयोगी श्री मणी भूषण के डी-5/1, एसबीआई अपार्टमेंट शंकर नगर रायपुर स्थित निवास की भी तलाशी माननीय न्यायालय से विधिवत तलाशी वारंट प्राप्त कर ली गई थी। उक्त तलाशी के दौरान श्री मणी भूषण के निवास से एक लिफाफें में 05 पेज, जिनके दोनों ओर अंग्रेजी में टाईपशुदा निर्वाचित
जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, शासन की नीति, योजनाओं के विरूद्ध प्रतिकूल टिप्पणी लेख की गई है, से संबंधित दस्तावेज जप्त की गई है। विदित हो कि गुरजिन्दर पाल सिंह के निवास की तलाशी में जिस प्रकार फटे हुए दस्तोवज मिले है, उसी तरह के दस्तोवज श्री मणी भूषण के यहां से बरामद किये है। उपरोक्त दस्तावेज व जांचकर्ता अधिकारियों के प्रतिवेदन की प्रतियां आवश्यक कार्यवाही हेतु आपकी ओर प्रेषित है। संलग्न :- उपरोक्तानुसार कुल 48 पेज। हस्ताक्षरअस्पष्ट निदेशक/ पुलिस उप महानिरीक्षक राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो छत्तीसगढ रायुपर पृ. क्रमांक/उमनि/ P-6714/2021 रायपुर दिनांक 03-07-2021 प्रतिलिपि:- 1. मुख्य सचिव छत्तीसगढ शासन, मंत्रालय-नवा रायपुर को सादर सूचनार्थ। 2. पुलिस महानिरीक्षक, रायुर रेंज रायुपर को सादर सूचनार्थ। हस्ताक्षर अस्पष्ट निदेशक/पुलिस उप महानिरीक्षक राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो छत्तीसगढ रायुपर की आवेदन पत्र पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गय।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments