रायपुर: लोकसभा चुनाव में व्यस्तता के बीच में एक रोचक खबर यह भी वायरल हो रही थी की सेक्स सीडी कांड के मामले में प्रकाश बजाज द्वारा सबसे पहले पंडरी थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई थी की कुछ लोग फोन पर धमकियां दे रहे हैं की उनके आका की सीडी वायरल कर दी जाएगी मामला रमन सरकार के जमाने का था सो एसआईटी ने तत्काल प्रभाव से इस मामले को टेकओवर किया और दिल्ली से विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया कथित सेक्स सी डी पर मचे बबल ने इतना तूल पकड़ा की राम सरकार ने इस पुरे मामले को सीबीई को सोंप दिया इस बीच सरकार बदल गई सीबीआई को छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने राज्य में घुसने से पर पाबंदी लगा दी मामला अभी चल ही रहा है कि बीच में एक मोहतरमा ने प्रकाश बजाज पर यौन शोषण का मामला दर्ज करा दिया क्योंकि सरकार बदल गई थी प्रकाश बजाज को जोकि भाजपा आईटी सेल के से जुड़े हुए थे उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया मामला यहीं शांत नहीं हुआ प्रकाश बजाज के जेल जाने पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए प्रकाश बजाज का पक्ष प्रेस के सामने रखा इस बात को लेकर मोहतरमा ने भी पलटवार करते हुए कहा की 2017 मैं बीजेपी के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी मुझे बाद नियत से छेड़ा था मोहतरमा ने कहा की उन्हें मुझे और मेरी बहन को होली मिलन के कार्यक्रम पर अपने घर में बुलाया और अंदर वाले ड्राइंग रूम में बैठने के लिए कहा धरमलाल कौशिक अपने घर पर होली मिलन पर आये लोगों से रंग गुलाल खेल कर जब ड्राइंग रूम मैं आए तो उन्होंने मेरे गालों पर गुलाल मला और टीका लगाते हुए मेरी मांग में भी गुलाबी रंग भर दिया इसको लेकर जब मैंने आपत्ति की तो उन्होंने अपने गमछे से मांग में भरे गुलाल को पोछने की कोशिश की उस वक्त भी उन्होंने मेरे गालों को बद नियत से सहलाया मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ जब मैं इस घटना से दुखी होकर घर वापस जाने लगी तो उन्होंने गलत नियत से भी मेरे को दो-तीन बार इशारे किए इस मामले की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहतरमा ने चुनाव के एन वक्त पर खलबली मचा दी चुनावी खबरें से ऊबे हुए खबर नावोसों ने इस खबर को प्रमुखता से अपने अखबारों में चैनलों में स्थान दे दिया मामला बहुत संगीन था यह खबर दिल्ली तक आलाकमान के पास पहुंच गई आलाकमान ने छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन को इस खबर की सच्चाई का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंप दी अनिल जैन ने क्या रिपोर्ट दी इसका खुलासा तो नहीं हुआ पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर मोहतरमा ने मामला दर्ज करने के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपील की है अब देखना यह है कि इस मी टू के खेल में धरमलाल कौशिक की स्थिति क्या बनती है!




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments