दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

Higher educational institutions should provide employment-oriented education - CG. Governor, Anusuiya Uikey

Anil Choubey 06-07-2021 16:45:17


The youth who got degree from OP Jindal University should contribute in nation building which the country and the university should be proud of: Naveen Jindal

  Curriculum should be relevant to life, desired changes are necessary to accommodate youth's ambition.

Raipur, 6 July 2021 – The Governor of Chhattisgarh,  Anusuiya Uikey said that higher education institutions should prepare curriculum for imparting employment oriented education. She said that our education system should be relevant in life. By 2030, India will have the largest number of youth in the world, so we must make major changes in the curriculum to give due place to the aspirations of the youth. Mr. Naveen Jindal, Patron of the OP Jindal University and the Chairman of the Jindal Steel and Power Limited (JSPL), called upon the passed out students on the occasion to contribute in nation building which makes the country and the university proud.

Governor. Anasuiya Uikey was addressing the first convocation of OP Jindal University, Raigarh late last evening. Degrees and awards were distributed to undergraduate and postgraduate students in this ceremony organized online under the Covid-19 protocol. 82 students were awarded with medals for their exemplary performance.

Smt. Uikey said that we need an education system which is based on positive methods and which strengthens the spirit of self-reliance. Convocation is an unforgettable moment in itself; it is a moment of happiness for the students because they get the fruits of their hard work on this day itself. It marks the culmination of a phase of learning and also a matter of satisfaction that the students are now ready to face the world with full potential and ability. It is also a day of satisfaction for the parents as their hard work pays off. She wished all the students a bright future. The Governor also congratulated all the teachersand staff of OP Jindal University for organizing this program.

Speaking on the occasion, Shri Naveen Jindal said that it is a proud day for 718 undergraduate and postgraduate students of OP Jindal University, who have obtained degrees. I wish them all the very best and best wishes for a bright future. You go ahead, do great work for the nation and society, which your university and country should be proud of. This university is the real culmination of the dreams of Bauji Shri OP Jindal ji, who always inspired to do useful work for the society. He said that the society from which we take a lot, we should also return it in some form or the other.

Welcoming the guests, the Vice Chancellor of the University, Dr. RD Patidar said that OP Jindal University, established in 2014, has achieved a lot in a very short span of time. He said that the University is committed to provide world class education to the students as per the dreams of the patron Shri Naveen Jindal ji.

Gold, silver and bronze medals were presented to the top 82 students in the convocation. In addition, they were awarded certificates and degrees. Ratnam V. Rajkumar, Director, IIT Bhubaneswar, Dr. Shivvaran Shukla, Chairman, Chhattisgarh Private University Regulatory Commission, Barry Win, Vice-Chancellor Sohar University, Oman, University Chancellor Praveen Purang and many other dignitaries participated in the program. 

OPJU में प्रथम दीक्षांत समारोह

उच्च शिक्षण संस्थान रोजगारपरक शिक्षा दें   >>> राज्यपाल अनुसुईया उइके

ओपी जिन्दल यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त करने वाले युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान दें जिस पर देश और विश्वविद्यालय को गर्व होः नवीन जिन्दल

पाठ्यक्रम ऐसे होने चाहिए जो जीवन के लिए प्रासंगिक हों, युवाओं की महत्वाकांक्षा को स्थान देने के लिए वांछित बदलाव आवश्यक

रायपुर, 6 जुलाई 2021. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल  अनुसुईया उइके ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को रोजगारपरक शिक्षा देने का पाठ्यक्रम तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति ऐसी होनी चाहिए जो जीवन में प्रासंगिक हो। 2030 तक भारत में दुनिया के सर्वाधिक युवा होंगे इसलिए हमें युवाओं की महत्वाकांक्षा को उचित स्थान देने के लिए पाठ्यक्रम में आवश्यक रूप से बड़े बदलाव करने होंगे। ओपी जिन्दल यूनिवर्सिटी के संरक्षक एवं जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल ने इस अवसर पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दें जिससे देश गर्वान्वित हो।

राज्यपाल अनसुईया उइके कल देर शाम ओपी जिन्दल यूनिवर्सिटी, रायगढ़ के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ऑनलाइन आयोजित इस समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्रियां और अवार्ड वितरित किये गए और 82 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किये गए। श्रीमती उइके ने कहा कि हमें ऐसी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है जो सकारात्मक तरीकों पर आधारित हो और जिससे आत्मनिर्भरता की भावना को बल मिले। दीक्षांत समारोह अपने-आप में एक अविस्मरणीय पल होता है, विद्यार्थियों के लिए यह प्रसन्नता का क्षण होता है क्योंकि उन्हें आज के दिन ही अपने कठोर परिश्रम का फल मिलता है। यह सीखने के एक चरण की परिणति का प्रतीक है और इस बात से संतुष्ट होने का भी कि विद्यार्थी अब पूरी क्षमता और योग्यता के साथ दुनियादारी का सामना करने के लिए तत्पर हैं। यह माता-पिता के लिए भी खुशी का दिन है क्योंकि उनकी मेहनत इस दिन फलीभूत होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने ओपी जिन्दल यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को भी इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर श्री नवीन जिन्दल ने कहा कि ओपी जिन्दल यूनिवर्सिटी के 718 स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए यह गर्व का दिन है, जिन्होंने डिग्री हासिल की है। मैं उन सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आप आगे बढ़ें, राष्ट्र और समाज के लिए बड़ा काम करें जिसपर आपके विश्वविद्यालय और देश को गर्व हो। यह विश्वविद्यालय बाऊजी श्री ओपी जिन्दल जी के सपनों की वास्तविक परिणति है, जिन्होंने हमेशा समाज के लिए सदुपयोगी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम जिस समाज से बहुत कुछ लेते हैँ, किसी न किसी रूप में हमें उसे वापस करना भी चाहिए।  

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरडी पाटीदार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 2014 में स्थापित ओपी जिन्दल यूनिवर्सिटी ने बहुत ही कम समय में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय संरक्षक श्री नवीन जिन्दल जी के सपनों के अनुरूप विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।  

दीक्षांत समारोह में अव्वल श्रेणी के बच्चों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भेंट किये गए। इसके अलावा उन्हें प्रमाणपत्र और डिग्री प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में आईआईटी भुबनेश्वर के निदेशक रत्मन वी. राजकुमार, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरन शुक्ला, सोहार विश्वविद्यालय, ओमान के कुलपति बैरी विन, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रवीण पुरंग एवं अनेक अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs