
नारायणपुर >>> छोटे डोंगर क्षेत्र के आमदई खदान पर नक्सलियों के हमले में भिलाई के एक मजदूर की मौत हो गई है वहीं उन्होंने बड़ी संख्या में खदान में कर रहे कर्मचारियों को पहले बंधक बनाया उसके बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया खदान अभी चालू नहीं हुई है चालू करने की तैयारी में सड़क बनाई जा रही थी उस सड़क को लेकर ग्रामीणों का भारी आक्रोश था ग्रामीण नहीं चाहते कि यह खदान चालू हो खदान के चालू ना करने के पीछे भी नक्सलियों का ही बड़ा हाथ है यह दूसरी बार जयसवाल निको की खदान पर हमला हुआ है पहले भी एक बार इस खदान पर हमला हुआ था और खदान बंद थी अभी फिर चालू करने की कोशिश में यह द्वारा हमला किया गया जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को कुछ सशस्त्र नक्सलियों ने लौह अयस्क खदान स्थल पर हमला किया और वहां सड़क निर्माण कार्य में लगे कम से कम चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
.jpg)
उन्होंने कहा कि घटना के बाद साइट पर काम कर रहे दो कर्मचारी कथित तौर पर लापता हो गए।नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहित गर्ग ने बताया कि घटना छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के आमदई लौह अयस्क खदान क्षेत्र में हुई.उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे कम से कम चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया और दो ऑपरेटरों के लापता होने की खबर है.
अधिकारियों ने कहा कि जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जेएनआईएल) को आवंटित खदान में उत्पादन शुरू होना बाकी है और साइट पर पूर्व-खनन जमीन का काम चल रहा है।एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और उनके और विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments