दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

**अपील **स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगायें , उन्हें पेड़ बनाएं >>> मोहम्मद अकबर, वन मंत्री

Anil Choubey 25-06-2021 20:12:07


एक क्लिक पर घर बैठें पायें निःशुल्क पौधे  ’ पौधा तुंहर द्वार ’ योजना, जारी किया ,,व्हाट्सअप नंबर 7587011614

वन मंत्री ने ’पौधा तुंहर द्वार’ के तहत पौध वितरण के लिए वाहनों को किया रवाना वन विभाग की नर्सरियों में 284 प्रजाति के 4 करोड़ पौधे उपलब्ध .वृक्षारोपण को बढ़ावा देने ’मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना’ संचालित

रायपुर 25 जून 2021/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राज्य सरकार की महत्वपूर्ण ’पौधा तुंहर द्वार’ योजना के तहत पौध वितरण के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में इसका शुभारंभ करते हुए लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री जे.आर.नायक तथा वन मण्डाधिकारी श्री विश्वेष कुमार उपस्थित थे। 

वन मंत्री श्री अकबर ने कहा है कि राज्य में वृक्षारोपण के लिए लोगों को अधिक से अधिक प्रेरित करने वन विभाग द्वारा ’पौधा तंुहर द्वार’ योजना को लागू की गई। इसमें लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके घर तक निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। वन विभाग द्वारा चालू वर्ष में ‘पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के तहत 25 जून से पौध वितरण की शुरूआत की गई है। गौरतलब है कि राज्य में विभाग द्वारा इस वर्ष 2 करोड़ 27 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वर्तमान में समस्त 275 विभागीय नर्सरियों में 284 प्रजातियों के 3 करोड़ 89 लाख पौधे उपलब्ध हैं। 

वन मंत्री श्री अकबर ने यह भी बताया कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण कार्य को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विगत दिवस एक जून 2021 से ‘‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना‘‘ लागू की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिक, निजी भूमि की उपलब्धता अनुसार तथा सभी ग्राम पंचायतों एवं संयुक्त वन प्रबंधन समितियां योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में वृक्षारोपण को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है। साथ ही पर्यावरण में सुधार लाकर जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभावों को कम करना है।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली हैे, यदि वे धान फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं, तो उन्हें आगामी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि  दी जाएगी। इसी तरह ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाएगा, तो एक वर्ष बाद सफल वृक्षारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे भविष्य में पंचायतों की आय में वृद्धि हो सकेगी। इसके अलावा संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक आधार पर राजस्व भूमि पर वृक्षारोपण किया जाता है, तो पंचायत की तरह ही संबंधित समिति को एक वर्ष बाद 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

एक क्लिक पर घर बैठें पायें निःशुल्क पौधे  ’पौधा तुंहर द्वार’ योजना रायपुर वन मंडल द्वारा व्हाट्सअप नम्बर जारी

’पौधा तंुहर द्वार’ योजना के तहत अब एक क्लिक पर घर बैठे निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए व्हाट्सअप नंबर 7587011614 जारी किया गया है।

संतुलित एवं स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए वन विभाग द्वारा ’पौधा तुंहर द्वार’ योजना के तहत घर तक निःशुल्क पौधा पहुंचाकर दिया जा रहा है। इस व्हाट्सअप नम्बर पर कोई भी व्यक्ति व्हाट्सअप मैसेज क्लिक कर अपने घर तक निःशुल्क पौधे मंगा सकते हैं। ’पौधा तंुहर द्वार’ योजना के तहत रायपुर वन मंडल द्वारा 25 जून से 31 जुलाई 2021 तक निःशुल्क पौधा प्रदाय किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने पौधा वितरण के लिए वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। वन मंत्री श्री अकबर ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश को हरियर बनाने लोगोें को वृक्षारोपण करने की अपील की है। 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs