दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सीएम योगी ने लिखा पत्र 'मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव' अभियान को साकार करें नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, तीसरी कोविट लहर रोकने में मदद करें

Anil Choubey 25-06-2021 15:29:07


सीएम योगी ने प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों से स्थापित किया सीधा संवाद   पत्र लिखकर गांव के जागरूक मतदाताओं की ओर से चुने जाने पर दी बधाई, उनके सफल कार्यकाल के लिए दीं शुभकामनाएं  - ‘मेरा गांव-कोरोना मुक्त गांव’ के ध्येय को साकार करने के लिये प्रदेश सरकार के अभियान में जुटने को कहा  गांव-गांव में जन-जन का टीकाकरण कराने, स्वच्छता के विशेष अभियान और शुद्ध पेयजल की व्यवस्थाएं करें सुनश्चित  सीएम ने गांवों में कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में 60569 निगरानी समतियों की भूमिका की भी सराहना

लखनऊ। 24 जून /// मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद स्थापित किया। चुने गये सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर उन्होंने जीत की बधाई दी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने को तैयार रहने और गांव में विकास को रफ्तार देने को कहा है। इसके साथ उन्होंने गांव-गांव में जन-जन का टीकाकरण कराने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने समस्त नवचयनित ग्राम प्रधानों से प्रधानमंत्री जी के ‘मेरा गांव-कोरोना मुक्त गांव’ के ध्येय को साकार करने के लिये प्रदेश सरकार के अभियानों में योगदान देने को कहा है। 

ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद स्थापित करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे कहा है कि गांव-गांव में जेई/एईएस एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिये विशेष सफाई, स्वच्छता एवं फॉगिंग अभियान चलाएं। शुद्ध पेयजल की आवश्यकता के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करें। कोराना से बचाव के लिये हर वयस्क का टीकाकरण कराने में पूरा सहयोग दें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 27 जून से निगरानी समतियों को कोरोना लक्षणयुक्त बच्चों की पहचान करने और उनको विशेष कोरोना मेडिसिन किट का किया जाना है। इस काम को तेज गति से करने में ग्राम प्रधान बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानों को उनके सफल कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रदेश में कोरोना को नियंत्रित करने में उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जन-जन तक सरकार की योजनाओं और वैश्विक महामारी से बचाव के लिये किये गये प्रयासों से प्रदेश ने कोरोना को नियंत्रित करने में उल्लेखनीय सफलता पाई है। उन्होंने पत्र के माध्यम से ग्राम प्रधानों को बताया है कि मार्च 2020 से कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल निर्देशन में प्रदेश सरकार ने टेस्टिंग व उपचार की व्यवस्थाओं को बढ़ावा देकर कोरोना को नियंत्रित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा है कि इस कार्य में ग्राम पंचायतों में गठित 60569 निगरानी समतियों की भी अहम भूमिका रही है। निगरानी समितियों से जुड़े 04 लाख से अधिक सदस्यों ने 79,512 से अधिक गांवों में पहुंचकर लक्ष्णयुक्त व्यक्तियों की पहचान व समय से दवाओं का वितरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिये नगरानी समितियों का राज्य सरकार की रणनीति का महत्वपूर्ण भाग रहा है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पत्र के माध्यम से ग्राम प्रधानों से प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण के महाअभियान में सक्रीय भागीदारी देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि गांव की उपयुक्त और खाली जमीन पर वृहृद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs