नई दिल्ली, 22 जून 2021- छत्तीसगढ़ के गृह और लोकनिर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज नई दिल्ली में बन रहे नवा छत्तीसगढ़ सदन के कार्यों का निरीक्षण कर कार्य के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में 60 करोड़ 42 लाख की लागत से नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू से निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुये तय समय सीमा के अंदर कार्य निष्पादन का निर्देश दिया। इस दौरान गृहमंत्री ने लॉकडाउन की वजह से रुके कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बता दें द्वारका के सेक्टर 13 में नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। नवा छत्तीसगढ़ सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डाइनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए टावर का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के साथ नई दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी श्री आरपी यादव भी उपस्थित रहे।

Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments