रायपुर /// पश्चिम क्षेत्र मुख्यालय में सातवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । सुस्वास्थ्य के लीए योग – इस विचार के अनुरूप पश्चिम क्षेत्र-॥ मुख्यालय में आज सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए सातवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।

क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक सत्र का उदघाटन किए । केंद्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित योग सत्र एम एस टीम के माध्यम से आयोजित किए गए । महाप्रबंधक (सी पी सी) श्री के एल महोबे ने उपस्थित जनों को योग प्रक्रिया का मार्गदर्शन किए पश्चिम क्षेत्र-॥ के सभी कर्मचारियों ने एम एम टीम्स के माध्यम से जुड़कर अपने निवास से योग में भाग लिए । इस अवसर पर क्षेत्रिय कार्यकारी निदेशक श्री संजय मदान ने अपने सम्बोधन में कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है“ अतः योग को हमारे जीवन का अभिन्न अंग बनाए । इस अवसर पर एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अर्पिता महिला समिति के सम्माननीया सदस्यगण उपस्थित थे ।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments