दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

इन लोगों ने दिया पुरानी बसों में महिलाओं को स्वच्छ टॉयलेट

AVINASH CHOUBEY 21-05-2019 13:18:10


स्वच्छ भारत का सपना हर भारतीय देखता है, लेकिन उसे पलीता भी हम ही लगाते हैं. जहां चाहे वहां कूड़ा फेंक दिया और पुरूष तो कहीं भी खड़े होकर मूत्र विसर्जन करने लगते हैं. स्वच्छता के इस सपने के आड़े आती है टॉयलेट की कमी. इसी कारण देश के कई कोने गंदे और बदबूदार नज़र आते हैं. इसका हल निकाला है पुणे के दो Entrepreneurs ने। 

पुणे के Entrepreneurs उल्का सादलकर और राजीव खेर ने 'ती' नाम के टॉयलेट्स की शुरुआत की है. इसके लिए वो पुणे नगर निगम की पुरानी बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन बसों को टॉयलेट्स में बदला गया है. टॉयलेट भी ऐसे हैं कि आप देखते रह जाएं। 

इन बसों में वेस्टर्न और इंडियन दोनों स्टाइल के टॉयलेट हैं. वॉशबेसिन और बच्चों के डायपर बदलने की जगह भी. यहां महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए टीवी भी लगाए हैं. इतना ही नहीं, सैनेटरी नैपकीन भी सस्ते दाम पर यहां बेचे जा रहे हैं. इन्हें पुणे के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खड़ा किया गया है। 

पुणे की आबादी घनी है और टॉयलेट्स की भी कमी है. जो टॉयलेट हैं, वो इतने गंदे होते हैं कि उनका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पुणे के Entrepreneurs उल्का सादलकर और राजीव खेर ने इस बस-कम टॉयलेट का ईजाद किया। 

इनकी कंपनी का नाम है Saraplast, जो 2016 से ही इनका संचालन कर रही है. फ़िलहाल इनके पास ऐसे 11 टॉयलेट हैं और हज़ारों महिलाए रोज़ाना इन्हें इस्तेमाल करती हैं. इनकी सफ़लता का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आज तक उन्हें इन टॉयलेट्स को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली। 

मराठी में 'ती' महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इनकी कंपनी ईवेंट्स के लिए भी मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराती है. महिलाएं इनका इस्तेमाल 5 रुपये देकर कर सकती हैं. हालांकि, पहले वो इसे मुफ़्त में उपलब्ध कराना चाहते थे, लेकिन आर्थिक कारणों से ऐसा हो न सका. ये बसें सोलर एनर्जी से चलती हैं. हर बस में एक महिला कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। 

देश की राजधानी दिल्ली को भी पुणे से सबक लेना चाहिए. क्योंकि सीएनजी बसों के आगमन के बाद से ही डीटीसी के कई डिपो में हज़ारों डीज़ल बसें धूल फांक रही हैं. इनका इस्तेमाल प्रशासन को इस तरह के मोबाइल टॉयलेट के रूप में करना चाहिए। 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs