रायपुर /// पार्षद आकाश दीप शर्मा के वार्ड 56 में न्यू राजेंद्र नगर के श्मशान घाट और गार्डन नवनिर्माण के लिए 1 करोड़ 27 लाख का भूमि पूजन किया गया है। क्षेत्र की जनता कई सालों से यह मांग कर रही थीजो आज पूरी हो गई है । गार्डन के सौंदर्यीकरण करने से जनतामें ख़ुश का माहोल है । भविष्य में क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थानों का भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा यह मेरा वादा है ।
.jpg)
महापौर रायपुर एजाज ढेबर , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री पंकज शर्मा जी द्वारा न्यू राजेंद्र नगर काली मंदिर श्मशान घाट में सौंदर्यीकरण के लिए 36 लाख रूपये एवं न्यू राजेंद्र नगर बजाज कॉलोनी, सेक्टर 2 अंबेडकर गार्डन में 51 लाख रूपये की लागत से नव निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया ।
.jpg)
भूमि पूजन कार्यक्रम में नीलकंठ जगत, सत्या तांडी, अवध निर्मलकर, आलोक जैन, मिलिंद चिलमवार, विक्की ठाकुर, गोविन्द गोस्वामी, विवेक अग्रवाल, चिंटू, दिनेश , बाबा, हर्ष के साथ बड़ी संख्या में स्थनीय निवासीओं ने कोविट नियमो का पालन करते हुए कार्यकर्म में उपस्थित हुए |




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments