दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से कर रहा कार्बन फुट प्रिंट घटाने में योगदान

Anil Choubey 12-06-2021 12:44:23


बालकोनगर,  //// भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने उत्पादन प्रक्रियाओं की निरंतरता और कार्बन फुट प्रिंट कम करने की दिशा में सदैव ही अत्याधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित किया है। अपने ‘पॉट लाइन-1’ में बालको ने वैश्विक मानदंडों के अनुरुप ऊर्जा की खपत कम करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में यह स्तर 12862 किलोवॉट प्रति मीट्रिक टन है।

भारत तथा खाड़ी देशों के अन्य एल्यूमिनियम उद्योगों के मुकाबले बालको की विशिष्ट ऊर्जा खपत सबसे कम है। इस लक्ष्य को हासिल करने के साथ ही बालको के कार्बन फुट प्रिंट में कमी आई है। ऊर्जा खपत कम करने के लिए बालको ने अत्याधुनिक तकनीकें स्थापित की हैं वहीं आंतरिक तौर पर नवाचार किए गए। स्मेल्टर वह संयंत्र है जहां एल्यूमिना पाउडर को पिघलाकर एल्यूमिनियम गर्म धातु तैयार किया जाता है। पॉट लाइन में अनेक पॉट या इलेक्ट्रोलिटिक सेल की श्रृंखला होती है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि अपने समस्त प्रचालनों में संसाधनों के अधिकतम उपयोग और अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से बालको सतत विकास के लिए कटिबद्ध है। बालको देश की उन प्रमुख कंपनियों में शामिल है जहां प्रचालन दक्षता में बढ़ोत्तरी के लिए स्मार्ट एवं डिजिटल तकनीकें अपनाई गई हैं। इन तकनीकों की मदद से उत्पादकता में वृद्धि के साथ ही सुरक्षित कार्य शैली को बढ़ावा मिला है। कार्बन फुट प्रिंट लगातार कम करने और हरित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बालको नवाचार को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। बालको को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि कंपनी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सतत योगदान सुनिश्चित कर सके।

विशिष्ट ऊर्जा की खपत कम करने के लिए बालको ने डिजिटल एवं स्मार्ट तकनीकों को अपनाने के साथ ही नवाचार को प्रोत्साहित करने हुए पॉट की डिजाइन में बदलाव किए हैं। थर्मल मॉडलिंग के साथ ही ग्रेफीटाइज्ड पॉट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऊर्जा की खपत घटाने के

साथ ही बालको ने विशिष्ट जल खपत में पिछले स्तर के मुकाबले 170 फीसदी की कमी की है। बालको की यह उपलब्धियां पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति कटिबद्धता का द्योतक है।

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन और सतत एवं सुरक्षित कार्य शैली को प्रोत्साहित करने के लिए बालको ने वर्ष 2020 में गोल्डन पीकॉक सस्टेनिबिलिटी अवार्ड, सीआईआई एनर्जी इफीसिएंसी अवार्ड, छत्तीसगढ़ सीआईआई एचएसई एक्सीलेंस अवार्ड हासिल किए। इनके अलावा पिछले वर्षों के दौरान इंटरनेशनल ग्रीन एप्पल अवार्ड, सीआईआई एनर्जी एक्सीलेंस अवार्ड, सस्टेनेबल बिजनेस ऑफ द ईयर अवार्ड, नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एनर्जी मैनेजमेंट तथा एनर्जी एंड एनवायरमेंट ग्लोबल एनवायरमेंट अवार्ड जीते।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs