सिंगापूर: हाल ही में हुई सिंगापूर स्टाक एक्सचेंज के सम्मेलनं में सी एम डी बोल रहे थे की इंडिया में एन एम डी सी के पास विश्व की सबसे अच्छी लोह खदाने हें जिनका भरपूर दोहन अति आधुनिक तकनीकी से हम कर रहे हें आने वाले समय में इंडिया लोहे के मामले में विश्व में नंबर वन होगा एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एन. बैजेन्द्र कुमार ने कहा है कि आने वाले समय में भारत, विश्व में इस्पात का एक प्रमुख केंद्र रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत में इस्पात के उत्पादन की मांग 6-7 प्रतिशत से अधिक की मजबूत दर से बढ़ेगी। लौह अयस्क सप्ताह के अंतर्गत सिंगापुर में सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज (एससीएक्स) द्वारा आयोजित सम्मेलन को वे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहाँ भारत में इस्पात के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी हें वहीं चीन, जापान तथा यूरोपियन यूनियन जैसे देशों में उत्पादन तथा खपत निकट भविष्य में स्थिर रहने की संभावना है।
भारत खदानों की क्षमता बढ़ाने प्रयासरत्त हैं एनएमडीसी के सीएमडी कुमार ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिए जाने के कारण इस्पात नीति, 2017 में निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कर सकेगी राष्ट्रीय इस्पात नीति में वित्त वर्ष 2030-31 तक निर्धारित 300 मिलियन टन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रति व्यक्ति इस्पात की खपत तथा इस्पात उत्पादन की क्षमता में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी इस्पात क्षेत्र में 14-15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश हो रहा है, जिससे इस्पात निर्माण की क्षमता में बड़ी वृद्धि होगी। एनएमडीसी लौह अयस्क की बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा आगामी तीन से चार वर्षों में अपनी क्षमता को लगभग दो गुना करने के लिए खदानों तथा उसकी निकासी क्षमता में वृद्धि के लिए निवेश कर रहा है। एन. बैजेन्द्र कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ खनन की दृष्टि से एक कठिन क्षेत्र है और वहां कंपनी की बड़ी खानें स्थित हैं। उन्होंने कहा कि खनन कंपनी के लिए यह आवश्यक है कि वह स्थानीय समुदाय का ध्यान रखे और एनएमडीसी में कार्यभार संभालने के समय से ही उन्होंने इस पर अपना ध्यान केंद्रित रखा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि अगले वर्ष भारत में नीलामी के माध्यम से खानों के आबंटन में कोई व्यवधान होता है तो एनएमडीसी अनुरोध प्राप्त होने पर भारत के किसी भी राज्य में किसी भी खदान के अधिग्रहण के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Comments