दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कैम्पा में स्वीकृत कार्यों को तत्परता से पूर्ण कराएं >>> वन मंत्री अकबर

Anil Choubey 08-06-2021 17:45:02


राज्य में वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक 27 हजार से अधिक निर्माण कार्य स्वीकृत  विभागीय कर्मचारी आवास भवनों को आदर्श कालोनी के रूप में विकसित करने के निर्देश

रायपुर, / वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। राज्य में कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक 2 हजार 229 करोड़ रूपए की राशि के 27 हजार 69 कार्य स्वीकृत हैं। इनमें से अब तक एक हजार 309 करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 19 हजार 147 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्ही. श्रीनिवास राव और समस्त मुख्य वन संरक्षक तथा वनमण्डलाधिकारी उपस्थित थे। 

वन मंत्री श्री अकबर ने इस दौरान सभी वनमण्डलाधिकारियों को कैम्पा के निर्माणाधीन कार्यों में अपेक्षित गति लाते हुए शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कैम्पा मद के अंतर्गत वर्ष 2018-19 तक स्वीकृत कोई भी कार्य लंबित न हो और गत वर्ष तक स्वीकृत सभी कार्यों का तत्परता से निर्माण प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। इसी तरह वन मंत्री श्री अकबर ने कैम्पा के तहत स्वीकृत सभी कर्मचारी आवास तथा कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को शीघ्रता से प्रारंभ करने और कर्मचारी आवास भवनों में सुगम पेयजल आदि की व्यवस्था के साथ उसे आदर्श आवास कालोनी के रूप में विकसित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में मजदूरों के मजदूरी भुगतान में कतई विलंब न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। 

वन मंत्री श्री अकबर ने बैठक में कैम्पा मद के तहत स्वीकृत विभिन्न कार्यों नरवा विकास, नर्सरी उन्नयन कार्य वृक्षरोपण कार्य, रोड निर्माण कार्य, भू-जल संरक्षण कार्य, हाईटेक रोपणी कार्य, लेन्टाना उन्मूलन कार्य, संवदेनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य, अग्नि सुरक्षा कार्य, आवास एवं भवन निर्माण कार्य और वन्य प्राणी प्रबंधन तथा सुरक्षा आदि कार्यों की प्रगति की वनमण्डलवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान बलौदाबाजार, गरियाबंद, केशकाल, सरगुजा तथा मुंगेली वनमण्डलों में कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित वनमण्डलाधिकारियों को कैम्पा के निर्माणाधीन कार्यों में तीव्र गति लाने हेतु सख्त निर्देश दिए। 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs