दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

JSPL के 270 बेड के कोविड केयर सेंटर से समुदायों को होगा लाभः धर्मेंद्र प्रधान

Anil Choubey 01-06-2021 16:50:24


 जेएसपीएल कोविड-19 के खिलाफ जंग में राष्ट्र के साथ >>> नवीन जिन्दल

संकट की घड़ी में नवीन जिन्दल का योगदान सराहनीयः >>>  नाबा किशोर दास

रायगढ़ में 348 बेड कोविड केयर केंद्र के बाद अब ओडिशा  जेएसपीएल के अंगुल प्लांट में वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सुविधाओं से युक्त अत्याधुनिक कोविड सेंटर का उदघाटन किया

  

रायपुर, /////1 जून 2021 – केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जेएसपीएल के अंगुल प्लांट में 270 बेड के अत्याधुनिक वेंटीलेटर व ऑक्सीजन सुविधाओं से युक्त कोविड केयर सेंटर से लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड19 पर नियंत्रण में कॉरपोरेट सेक्टर और पब्लिक सेक्टर के उद्योगों ने बढ़-चढ़कर योगदान किया है। इस अवसर पर जेएसपीएल के चेयरमैन  नवीन जिन्दल ने कहा कि कोविड19 के खिलाफ जंग में जेएसपीएल सदैव राष्ट्र के साथ है और इस महामारी के नियंत्रण में हर तरह के सहयोग के लिए तैयार है।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश इस महामारी से पूरी ताकत से लड़ रहा है और हमें विश्वास है कि हम सभी मिलजुल कर इस महामारी पर विजय हासिल करेंगे। अंगुल प्लांट में कोविड केयर सेंटर की स्थापना को एक उपलब्धि बताते हुए उन्होंने जेएसपीएल की पहल की सराहना की और कहा कि श्री नवीन जिन्दल ने अंगुल के कोविड केयर सेंटर में हरसंभव आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इससे मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।

इस अवसर पर ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास ने आश्वासन दिया कि मरीजों के इलाज के लिए नवीन जिन्दल ने जो पहल की है, उसमें हर तरह का सहयोग करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा सरकार तैयार है। संबलपुर से सांसद नितेश देब ने भी श्री नवीन जिन्दल की पहल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

अतिथियों का स्वागत करते हुए  नवीन जिन्दल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम राष्ट्र के साथ हैं। यह कोविड केयर सेंटर स्थानीय समुदाय और सरकार को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है क्योंकि स्वास्थ्य एक व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और जेएसपीएल का सपना स्वस्थ भारत-सक्षम भारत है। इस अवसर पर जेएसपीएल प्रबंध निदेशक श्री वीआर शर्मा, अंगुल प्लांट के प्रमुख हृदयेश्वर झा, कारखाना प्रमुख दामोदर मित्तल समेत अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs