दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नवा रायपुर में बनेगा फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी >> खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत

Anil Choubey 31-05-2021 18:27:29


 वेयर हाउस कार्पोरेशन के 6 नवीन गोदाम का ई-भूमिपूजन , नए गोदामों से 54 हजार मीटरिक टन भंडारण क्षमता बढ़ेगी 

                  रायपुर, 31 मई 2021///// खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा है कि नवा रायपुर में अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की स्थापना की जाएगी। श्री भगत आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में किसानों से खरीदे गए धान के सुरक्षित भण्डारण के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग 6 नए गोदामों का ई-भूमि पूजन करते हुए उपरोक्त बातें कही। लगभग 54 हजार मीटरिक टन क्षमता वाले इन गोदामों का निर्माण जल्द शुरू होगा। ये गोदाम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में बनाए जाएंगे। इन गोदामों के निर्माण के लिए 25 करोड़ 81 लाख रूपए की स्वीकृत किए गए है। 

खाद्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन का सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि खाद्यान्नों के भंडारण के लिए वेयर हाउस कार्पोरेशन नवीन तकनीक का उपयोग कर रही है। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सूरजपुर में सेल्फ सपोर्टेड ट्रसलेस गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में कार्पोरेशन द्वारा सर्व सुविधा युक्त फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि क्रय कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन गोदाम परिसर में कार्यालय स्टाफ एवं श्रमिकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन और दुर्ग शहर विधायक श्री अरूण वोरा, अभनपुर के विधायक श्री धनेन्द्र साहू, बिलासपुर शहर के विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक डॉ. रश्मि सिंह, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता शर्मा, नगर निगम बिलासपुर के महापौर श्री रामशरण यादव, कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्री अभिनव अग्रवाल, महाप्रबंधक डॉ. अजय शंकर कन्नौजे सहित अन्य जनप्रतिनिधि ऑनलाईन शामिल हुए।

 उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन द्वारा निरंतर भण्डारण क्षमता में वृद्धि की जा रही है। वर्तमान में 16 लाख 15 हजार 21 मीट्रीक टन भण्डारण क्षमता है। मार्च 2022 तक 2 लाख 24 हजार मीटरिक क्षमता के नए गोदाम बनाए जाएंगे। वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा किराए के गोदामों के जरिए 3 लाख 58 हजार 995 मीटरिक टन भंडारण क्षमता में वृद्धि की गई है। 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs