महाभारत युद्ध में कौरवों के मारे जाने पर श्रीकृष्ण को उस लड़ाई का जिम्मेदार मानते हुए गांधारी ने श्राप दिया था कि तुम भी अपने परिवार और कुल के लोगों के साथ मारे जाओगे। महाभारत युद्ध के बाद इस श्राप के कारण ही द्वारका में भयंकर अपशकुन होने लगे थे। उस समय श्रीकृष्ण ने देखा कि ग्रहों की वैसी ही अशुभ स्थिति बन रही है जैसी महाभारत युद्ध के समय बनी थी। जिससे श्रीकृष्ण समझ गए थे कि गांधारी के श्राप की वजह से यदुवंश खत्म होने वाला है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments