रायपुर //// ऐलोपैथी चिकित्सा और डॉक्टरों की मौत पर सवाल उठाने वाले योगगुरु रामदेव ने तेवर शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर हो रही चर्चा उन्हें बेचैन कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा है कि किसी का बाप भी रामदेव को गिरफ्तार नहीं करा सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर 'अरेस्ट बाबा रामदेव' ट्रेंड कर रहा था, इसको लेकर ही रामदेव ने यह कड़ी टिप्पणी की है।
.jpg)
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच रायपुर मैं भी आज रामदेव बाबा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफ आई आर दर्ज करा दी है वहीइंडियन मेडिकल एसोसिएशन की केंद्रीय इकाई ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि बाबा रामदेव ने वैक्सीन के दो डोज लेने के बाद भी 1000 से अधिक डॉक्टरों के मारे जाने की टिप्पणी की है और कहा है कि जिस में हिम्मत हो मुझे गिरफ्तार करें या कराए टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा विवाह है की यह टिप्पणी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के खिलाफ है इसलिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा दायर कराया जाए की
FIR >>>
दिनांक... 26/05/2021
प्रति,
श्रीमान थाना प्रभारी
सिविल लाइन, रायपुर
विषय: रामकृष्ण यादव ऊर्फ बाबा रामदेव, वल्द श्री रामनिवास यादव, स्थाई पता: सैयद अलीपुर, कस्बा-नांगल चौधरी, जिला-महेन्द्रगढ़, हरियाणा, अस्थाई पता: पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानन्द ग्राम, दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे, नियर बहदरबाद, हरिद्वार, उत्तराखंड द्वारा चिकित्सक समुदाय और कोरोना संक्रमण काल के दौरान दवाइयों के बारे में दुष्प्रचार, केंद्रीय महामारी एक्ट का उल्लंघन, विद्वेष की भावना से भ्रम फैलाने, आम जनता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की जान माल को खतरे में डालने के बारे में प्रकरण दर्ज़ करने के संबंध में ।
महोदय,
.jpg)
अधोहस्ताक्षरकर्ता डॉ राकेश गुप्ता, निवासी शांति नगर, डॉ विकास अग्रवाल, निवासी गुढ़ियारी, डॉ आशा जैन निवासी रायपुरा डॉ अनिल जैन, निवासी देवेंद्र नगर- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और हॉस्पिटल बोर्ड के जिम्मेदार पदाधिकारी हैं ।
उपरोक्त विषयक संदर्भ में निवेदन है कि, पिछले दिनों बाबा रामदेव द्वारा भारत देश के पूरे चिकित्सक समुदाय और भारतीय शासन और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च सहित विभिन्न अग्रणी संस्थानों द्वारा निर्देशित और करीब पिछले सवा साल से भी ज्यादा से प्रयोग की जा रही करोना संक्रमण में प्रयुक्त दवाओं के बारे में दुष्प्रचार और धमकी वाले वक्तव्य से भरा वीडियो सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है । ऐसे दो तीन वीडियो चलन में हैं । उदाहरण …
1. https://youtu.be/VeUOn0RXdlw
2. https://youtu.be/B_LEY-gBHaA
ऐसे अन्य कई वीडियो हैं।
जैसा कि आपको ज्ञात है कि पूरे देश का चिकित्सक और पैरामेडिकल सहित शासन प्रशासन के सभी अंग एक साथ मिल कर, कोरोना संक्रमण से लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे समय में बाबा रामदेव द्वारा कहे गए वीडियो में केंद्रीय महामारी एक्ट, शासन द्वारा दिशा निर्देशित नीतियों के बारे में राजद्रोह और दवाइयों के बारे में भ्रम पूर्ण वक्तव्य दिए जा रहे हैं । चिकित्सकों के बारे में कहे गए शब्द मानहानिकारक, विद्वेष से भरे हुए, अपमानजनक और उनके जीवन को खतरे में डालने वाले हैं । चिकित्सा जगत के खिलाफ उकसाने वाली भाषा के इस्तेमाल से चिकित्सक वर्ग अनायास ही उपद्रवी तत्वों के निशाने पर आ जाएगा और देशभर में अशांति फैलने की आशंका है । बाबा रामदेव की भ्रम पूर्ण जानकारी और वक्तव्य के कारण आधुनिक चिकित्सा पद्धति के
प्रयोग से 90% से ज्यादा ठीक हो रहे मरीज आशंका की स्थिति में आ जाएंगे और उनकी जान को खतरा हो जाएगा ।
केंद्रीय महामारी एक्ट, राजद्रोह, दुष्प्रचार, विद्वेष की स्थिति निर्मिति के अलावा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के प्रति आम जन को उकसाने की यह कार्रवाई भारतीय आईटी एक्क का भी उल्लंघन है । बाबा रामदेव की इस हरकत से ना केवल पूरा चिकित्सक पैरामेडिकल वर्ग उद्वेलित आक्रोशित है बल्कि देश में विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने में हतोत्साहित भी हो रहा है ।
आपसे अनुरोध है केंद्रीय महामारी एक्ट, राष्ट्रीय राजद्रोह, आईटी एक्ट, एलोपैथी दवाइयों और चिकित्सा पद्धति के संबंध में दुष्प्रचार व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के प्रति आम जन को जान-माल की हानि के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में बाबा रामदेव के ख़िलाफ़ जुर्म दर्ज़ कर, उसकी गिरफ़्तारी करें ताकि पूरा चिकित्सक, पैरामेडिकल और शासन प्रशासन के सभी अंग मिलकर, कोरोना संक्रमण काल में अपनी लड़ाई जारी रख सकें ।
Dr Rakesh Gupta , Chairman, Hospital Board, IMA CG ,Dr Vikas Agrawal ,President, IMA, Raipur ,Dr Asha Jain,Hon. Secretary, IMA Raipur ,Dr Anil Jain ,Past President IMA, Raipur ,Chairman, Hospital Board, IMA Raipur
एलोपैथी और आयुर्वेद की बेदी में जो आग जल रही है उस में घी डालने का काम ऋषिकेश से योग गुरु रामदेव बाबा आचार्य बालकृष्ण ने नया मोड़ ला दिया है उन्होंने ट्वीट कर इस पूरे मामले को ईसाई धर्म के षड्यंत्र से जोड़कर बवाल खड़ा कर दिया है मंगलवार को बाल किशन ने ट्वीट कर लिखा है कि सारे देश को ईसाई धर्म में तब्दील करने के षड्यंत्र के तहत बाबा रामदेव को टारगेट किया जा रहा है और योग और आयुर्वेद को बदनाम किया जा रहा है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments