
कोलकत्ता /// देश के तटीय राज्य अभी तूऊते) के प्रभाव से उबरे नहीं है कि नए तूफान यास का खतरा तैयार हो गया है. मौसम जानकार आशंका जता रहें हैं कि ये नया चक्रवात 24 मई तक तैयार हो सकता है. समुद्र में उठ रहे नए तूफान के मद्देनजर केंद्र और ओडिशा समेत कई राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर हैं. इसके संबंध में नोसेना और तटरक्ष बल से भी तैयार रहने के लिए कहा गया है.
भाषा के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 26 मई को यास चक्रवात के ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से गुजरने की आशंका जताने के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 30 में से 14 जिलों को सतर्क कर दिया है. ओडिशा के मुख्य सचिव एससी
मोहपात्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के संग बैठक के बाद कहा कि अगर चक्रवात ‘यास’ का राज्य पर कोई प्रभाव पड़ता है तो राज्य सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments