दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि पर राहुल प्रियंका ने किया पिता को याद सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है

Anil Choubey 21-05-2021 18:32:50


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त किसानों के खाते में अंतरित

नई दिल्ली /////  देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 30 वीं  पुण्यतिथि है इस मौके पर तमाम राजनीतिक दल  के राजनेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं कांग्रेस पार्टी और नेताओं की ओर से भी  राजीव गांधी को याद किया गया है वहीं कांग्रेस ने इस दिन को सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी राहुल गांधी ने राजीव गांधी की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि सत्य, करुणा के  प्रतीक थे मेरे पिता वहीं प्रियंका भावना ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है उन्होंने राजीव गांधी के तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि प्रेम  से बड़ी कोई शक्ति नहीं दया  से बड़ा कोई सहस  नहीं करुणा से बड़ी कोई शक्ति नहीं और विनम्रता से बड़ा कोई गुरु नहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को राजीव गंधी  को याद करते हुए एक वीडियो शूट किया है कांग्रेस ने  इस ट्वीट में लिखा है कि एक विजनरी नेता जिसे उसने समझा कि दुनिया किस ओर जा रही है राजीव गांधी उस भारत का सपना देखा के दुनिया की अगुवाई कर सकें आज हम राजीव गांधी को नमन करते हैं

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 में एक बम धमाके में मौत हुई थी लिट्टे  के उग्रवादियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला किया जिससे उनकी जान चली गई थी

लिट्टे श्रीलंका में भारत सरकार द्वारा शांति सेना भेजने से नाराज था ऐसे में तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला कियावो उस वक्त  लोकसभा चुनाव का  प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हर  लेकर पहुंची वह  उनके बहुत करीब व उनके बहुत ही नजदीक जा रही थी ताजू इसी बात का था कि किसी भी सुरक्षा अधिकारी ने उसे ना तो चेक किया और ना ही रोका और वह काफी नजदीक पहुंचने के बाद उसने अपने आप को आत्मघाती बम से उड़ा दिया इस बम बम इतना शक्तिशाली था कि उसकी चपेट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ 30 लोग मारे गए राजीव गांधी का शरीर पूरी तरीके से क्षत-विक्षत हो गया था उनके शव क्षत-विक्षत शरीर को सुरक्षा अधिकारियों ने जैसे तैसे खट्टे कर के ताबूत में डाला और वह जूते और अंगूठी और घड़ी के द्वारा ही पहचाने गए चेहरा तो किसी ने नहीं देखा बहुत बुरी तरीके से शरीर क्षत-विक्षत हो गया था जाकर सही में जो बम से उड़ा दिया 1984 से 1989 देश के प्रधानमंत्री रहे इंदिरा गांधी की शहादत के बाद उन्हें देश की कमान संभाली थी राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति लाना पंचायती राज को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त किसानों के खाते में अंतरित

 

                   रायपुर, 21 मई 2021  ////    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर राज्य के 22 लाख किसानों को आगामी खरीफ फसल की तैयारियों के लिए इनपुट सब्सिडी के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि उनके खातों में ऑनलाईन अंतरित की। किसानों को उक्त राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2021 की पहली किस्त के रूप में जारी की गई है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को कुल 5597 करोड़ रूपए आदान सहायता के रूप में चार किस्तों में दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत सहित मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

        कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत से हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के 72 हजार ग्रामीणों, पशुपालकों को 15 मार्च से 15 मई के मध्य गौठानों में बेचे गए गोबर के एवज में 7.17 करोड़ रूपए का भी अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने गौठानों में निर्मित सुपर कम्पोस्ट खाद किसानों के विक्रय के लिए लॉच किया। उन्होंने इस मौके पर रायपुर के राजीव गांधी चौक स्थित प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस कार्यक्रम में सांसद श्री पी.एल.पुनिया सहित सभी जिलों से विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए। 

        राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना के तहत राशि अंतरण के इस कार्यक्रम के लिए प्रेषित अपने संदेश में सांसद श्रीमती सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आमजनों के साथ-साथ अन्नदाता किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना को किसानों के हित में एक प्रशंसनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों को बधाई दी। सांसद श्रीमती सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की सोच सदैव किसानों, श्रमिकों, गरीबों और पिछड़ों को आर्थिक तौर पर मजबूत करना था। उनके पुण्य तिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीणों और किसानों को मदद पहंुचाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

        मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के किसानों को दी जा रही इनपुट सब्सिडी की वजह से राज्य में खेती-किसानी बेहतर हुई है। सरकार ने इस योजना का दायरा भी खरीफ सीजन 2021 से बढ़ाया है। इसमें धान के साथ-साथ अन्य खरीफ फसलों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2021 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इस योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष निश्चित धनराशि दिए जाने के लिए वर्ष 2021-22 के बजट में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य में कोविड संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम, पीड़ितों के उपचार एवं जरूरतमंदों के मदद के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए उपायों की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो सालों में उनकी सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने इस मौके पर कोरोना टीकाकरण की स्थिति, समाज के अंत्योदय एवं गरीब परिवारों को दो महीने का निःशुल्क खाद्यान्न, कोविड महामारी के चलते बेसहारा हुए बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के निःशुल्क प्रबंध एवं छात्रवृत्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई महतारी दुलार योजना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों पर कृषि ऋण की माफी के साथ ही उन्हें बीते दो सालों में 11 हजार करोड़ रूपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी गई।

        कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत एवं सांसद श्री पी.एल.पुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों को विषम परिस्थिति में भी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर यह जता दिया है कि स्थितियां चाहे जो भी सरकार गरीबों, किसानों के साथ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याण के कार्यो की सराहना करते हुए लाभान्वित किसानों और ग्रामीणों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में गोबर की खरीदी वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ सुपर कम्पोस्ट खाद के निर्माण और महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका की गतिविधियों की जानकारी दी। श्री चौबे ने कहा कि गोबर विक्रेता किसानों को 7.17 करोड़ रूपए की राशि जारी करने के साथ ही स्व सहायता समूहों और गौठान समितियों को 3.06 करोड़ रूपए की लाभांश राशि जारी की जा रही है। गोबर विक्रेताओं को गोधन न्याय योजना के अंतर्गत अब तक 95.31 करोड़ रूपए प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने आभार जताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की सोच और संकल्प को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आगे

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी चौक सौंदर्यीकरण कार्य का किया वर्चुअल लोकार्पण रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने आकर्षक लैंडस्केपिंग व रोशनी से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की प्रतिमा को दिया भव्य स्वरूप महापौर एजाज ढेबर सहित जनप्रतिनिधियों ने पुण्य तिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमनगोधन न्याय योजना के तहत गौपालकों को 7.17 करोड़ रूपए जारी

                    /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअल लोकार्पण किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को नया कलेवर देते हुए इस स्थल को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है। भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर महापौर श्री एजाज ढेबर, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, सभापति श्री प्रमोद दुबे, एम.आई.सी. सदस्य श्री ज्ञानेश शर्मा, श्री आकाश तिवारी सहित जन प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

          कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व नगर पालिक निगम रायपुर ने मिलकर एक माह के भीतर उक्त स्थल  को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया है। कार्य का अनुमानित व्यय लगभग 50 लाख रूपये है।

          रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर सौंदर्यीकरण योजना के तहत स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की प्रतिमा का रंग रोगन विशेष डीको पेंट से किया गया है। उनके व्यक्तित्व की आभा के अनुरूप थीमेटिक आर.जी.बी. आधारित प्रकाश व्यवस्था कर इस स्थल को तिरंगे के सदृश्य आलोकित किया गया है। प्रतिमा स्थल पर लैंड स्केपिंग, ग्रेनाईट कार्य, फोकस लाईटिंग व ल्यूमिनस लाईटिंग से आकर्षक स्वरूप दिया गया है। चौक के आस-पास के क्षेत्र में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की सोच व स्वप्नों के अनुरूप थीम आधारित वॉल पेंटिंग कर महिला स्वावलंबन, शिक्षा, सूचना क्रांति जैसे संकल्पों में उनके योगदान को अविस्मरणीय बनाया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित श्री गिरीश दुबे, नगर निगम रायपुर के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री जितेंद्र अग्रवाल, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष श्री सुंदर जोगी, जोन -2 के अध्यक्ष श्री हरजीत सिंह होरा, जोन -5 के अध्यक्ष श्री मन्नु यादव , एल्डरमैन श्री अफरोज अंजुम रायपुर सहित जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।किसानों को खरीफ की तैयारियों के लिए 1500 करोड़ रूपए की सौगात

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs