दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

पीएम मोदी का एलान- 'ताउते' में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मिलेगी मदद

Anil Choubey 19-05-2021 20:03:40


+++++गुजरात में चक्रवाती तूफान के कारण तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे व पेड़ उखड़ गए और कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा. अधिकारियों के मुताबिक चक्रवात ताउते के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 45 हो गई है.++++

अहमदाबाद  /////// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ''ताउते'' से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुजरात और केंद्र शासित क्षेत्र दीव के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात 'ताउते' की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की. गुजरात के मुख्यमंत्री भी बैठक में उपस्थित रहे. मोदी चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय गुजरात दौर पर आज भावनगर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनका स्वागत किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और ओएनजीसी बार्ज पर कर्मियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायज़ा लिया. अधिकारियों के मुताबिक गुजरात में चक्रवात ताउते के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 45 हो गई है. वहीं महाराष्ट्र में छह से अधिक लोगों की मौत हुई है.

चक्रवात 'ताउते' से प्रभावित सभी राज्यों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी. वहीं घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे. पीएम मोदी ने इसका एलान किया है. उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के साथ भारत सरकार पूरी एकजुटता के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी.

तूफान के कारण 2000 से अधिक तालुकाओं में बारिश हुई

चक्रवात के कारण गिर सोमनाथ जिले के दीव और उना शहर के बीच सोमवार को जल भराव की स्थिति बन गई थी और इससे संपत्ति को भी खासा नुकसान पहुंचा है. क्षेत्र में पेड़ भी बड़ी

संख्या में गिर गए हैं. गुजरात में चक्रवाती तूफान के कारण तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे व पेड़ उखड़ गए और कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा. इस दौरान हुई घटनाओं में करीब 13 लोगों की मौत भी हुई है.

चक्रवाती तूफान के कारण 200 0से अधिक तालुकाओं में बारिश हुई. एहतियाती तौर पर राज्य सरकार ने पहले ही दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था. मौसम विभाग ने कहा कि ताउते गुजरात के तट से ''बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान'' के तौर पर आधी रात के करीब गुजरा और धीरे-धीरे कमजोर होकर ''गंभीर चक्रवाती तूफान'' और बाद में और कमजोर होकर अब ''चक्रवाती तूफान'' में बदल गया है.

16000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा- रुपाणी

रुपाणी ने मंगलवार को कहा था कि 16000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा, 40 हजार से ज्यादा पेड़ और 70 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए जबकि 5951 गांवों में बिजली चली गई. यह राज्य में आया, अब तक का सबसे भयावह चक्रवात बताया जा रहा है. ताउते के कारण सौराष्ट्र से लेकर उत्तरी गुजरात के तट तक भारी बारिश देखने को मिली. कम से कम 46 तालुका में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई जबकि 12 में 150 से 175 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई.

चक्रवात ताउते दोपहर बाद अहमदाबाद जिले की सीमा से लगते हुए उत्तर की तरफ बढ़ गया . इससे पहले और इस दौरान भी यहां लगातार भारी बारिश हुई जिससे शहर के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया.

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs