दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

पेयजल आपूर्ति टैंकर मुक्त करें: CM भूपेश बघेल

AVINASH CHOUBEY 17-05-2019 15:05:30



श्री भूपेश बघेल द्वारा खाद-बीज के उपलब्धता के साथ-साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा 

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक में आगामी खरीफ फसल के लिए खाद,बीज और उर्वरकों की उपलब्धता, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या के साथ-साथ नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिवगण सर्वश्री के.डी.पी.राव,आर.पी. मंडल, अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 

 

      बैठक में मुख्यमंत्री ने अभी भी शहरी क्षेत्रों के अनेक हिस्सों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति किए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे उपाय सुनिश्चित करें जिससे आगामी गर्मी के मौसम वर्ष 2020 तक पानी उपलब्ध कराने के लिए टेंकरों की आवश्यकता नहीं पड़े। उन्होंने इसके लिए सभी नगरीय निकायों विशेषकर रायपुर, भिलाई आदि जहां हर साल गर्मी में पेयजल समस्या आती है उन्हें चिन्हांकित कर स्मार्ट सिटी परियोजना और अमृत योजना आदि के माध्यम से समस्या का समाधान करने को कहा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए नगरीय निकायों को 20 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई थी। इसके अलावा 25 करोड़ रूपए की और मांग आने पर पेयजल की व्यवस्था के लिए राशि जारी की गई है। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता के लिए वर्षा के जल संग्रहण करने, तालाबों के माध्यम से पानी को रोकने और सरफेस वाटर का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा भूगर्भ का पानी जहां खारा होता है, वहीं इसमें मिनरल्स भी मिले रहते हैं। छत्तीसगढ़ में परम्परागत रूप से वर्षा जल को रोकने के लिए तालाबों का निर्माण किया जाता था और पानी को ‘पैठू’ सिस्टम के माध्यम से फिल्टर कर तालाबों में डाला जाता था। इसी तरह गांव में निस्तारी, मवेशियों के साथ-साथ पेयजल के लिए एक-एक तालाब को सुरक्षित रखा जाता था। आज छत्तीसगढ़ की ऐसे गांव जहां फ्लोराइड, आयरन और आर्सेनिक जैसी समस्याएं हैं, वहंा विशेष रूप से तालाबों की परम्पराओं को बढ़ावा दिए जाने की और ऐसे सरफेस वाटर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने की जरूरत है। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बरसात के पूर्व शहरों के नालों और नालियों की ईमानदारीपूर्वक सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा साफ-सफाई के अभाव में नालियों का गंदा पानी सड़कों तक आ जाता है और चर्म रोगों को फैलाता है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भूगर्भ जल स्तर का वाॅटर लेवल ठीक है, किन्तु बेमेतरा जिले के 109 गांवों में हैण्डपंप सूख गए हैं। इन गांवों में जल आपूर्ति की जा रही है तथा समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से पानी का प्रदाय किया जा रहा है। 

 

मुख्यमंत्री ने गौठानों के माध्यम से पशुओं के लिए पानी और छाया की व्यवस्था करने तथा डे-केयर करने को कहा। उन्होंने इन गौठानों में गोबर गैस संयंत्र और वर्मी खाद तैयार करने को कहा। उन्होंने यहां छायादार और फलदार पौधे भी लगाने को कहा।  

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव ने नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी के प्रयासों तथा इसके माध्यम से विभिन्न जिलों मुंगेली, बिलासपुर और बलरामपुर आदि में हो रहे सकारात्मक एवं उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1898 गौठान बन रहे हैं। यहां पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और शीघ्र ही सोलर ऊर्जा के माध्यम से पानी की आपूर्ति भी की जाएगी।  

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में खाद और बीज की संतोषप्रद उपलब्धता है और वितरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खरीफ फसल के लिए 8 लाख 50 हजार! 


Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs