दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कृति कोविड सेंटर में निःशुल्क कोविड और पोस्ट-कोविड परामर्श ओपीडी एवं हेल्प डेस्क क्लीनिक आनलाईन सुविधा शुरु

Anil Choubey 18-05-2021 09:33:51


रायपुर/// नरदहा, कृति कोविड सेंटर (निःशुल्क) में कोरोना संक्रमित मरीजो के लिए निःशुल्क कोविड, पोस्ट-कोविड परामर्श क्लिनिक ऑनलाइन का आज शुभारंभ किया गया है। इसमें एक्सपर्ट डाॅक्टर्स की टीम कोविड के मरीजो को व कोविड से ठीक हो चुके मरीजो को कोई दिक्कत होने पर लगातार ऑनलाइन चिकित्सीय सलाह दिया जाएगा। डाॅक्टरों के टीम में सर्वश्री डाॅ. कमलेश अग्रवाल, डाॅ. अशोक त्रिपाठी, डाॅ. अखिलेश दुबे, डाॅ. शैलेष खण्डेलवाल एवं डाॅ. शुभकीर्ति अग्रवाल ऑनलाइन परामर्श देंगे। साथ ही संस्था से जुड़े डॉ. गंभीर सिंह, डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला, डॉ. जे पी शर्मा, डॉ. ऋषि अग्रवाल, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. ललित निहाल, डॉ. तन्मय अग्रवाल, डॉ. नरेंद्र पांडे एवं डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. अंकित खंडेलवाल, डॉ. गुलशन कटियारा व अन्य विषय विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदेश व विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के कोरोना मरीजो के सहायतार्थ चिकित्सा परामर्श दिया जायेगा। ऑनलाइन ओ.पी.डी. का समय प्रतिदिन शाम 4.00 बजे से 5.00 बजे तक रहेगा।

                       ऑनलाइन परामर्श से जुड़ने के लिए संस्था द्वारा जूम ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा जिसका जूम आईडी - 828 8253 0512 व पासवर्ड - 0000 है। जिसमें प्रदेश एवं देश के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति जुड़कर नि:शुल्क परामर्श ले सकता है। ऑनलाइन ओपीडी व हेल्प डेस्क ट्रिपल ट्री पर आधारित है। पहला ट्रीटमेंट एंड सर्विलेंस ऑफ पेशेंट, दूसरा ट्रेनिंग ऑफ हेल्थ वर्कर प्राइमरी एवं सेकेंडरी हेल्थ केयर सेंटर, तीसरा टुवर्ड्स वैक्सीनेशन जिसके तहत वैक्सीनेशन की व टीको को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में व स्लम बस्तियों में जो भ्रांतियां हैं उनको दूर कर अधिकाधिक लोगों का टीकाकरण कराना।

कृति कोविड सेंटर (निःशुल्क) में 200 बेड की व्यवस्था है जिसमें 50 बेड ऑक्सीजन की व्यवस्था सहित है। अभी तक 250 से अधिक मरीज पूर्णरूप से स्वस्थ होकर घर जा चुके है वहीं लगभग 50 मरीज अभी भी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कोविड की गति में कमी आई है। पाॅजीटिव मरीज की संख्या भी लगातार कम हो रही है ऐसे में सेंटर ने निर्णय लिया है कि सेंटर गांव-गांव के लोगों, कोविड प्रभावित व कोविड से ठीक हुए लोगों को भी ऑनलाइन चिकित्सीय सलाह/सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके तहत संबंधित डॉक्टरों

को छोड़कर भी विषय विशेषज्ञ डॉक्टर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे व वह मरीजों से बात करके सलाह देंगे।वर्तमान समय में कोरोना का संक्रमण ग्रामीण अंचलों तक फैल हुआ है। शहरों में चिकित्सकीय परामर्श के अनेक अस्पताल, वरिष्ठ डाॅक्टर व माध्यम उपलब्ध है, परन्तु प्रदेश के दूरस्त ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पंचायत भवनों को आइसोलेशन सेंटर में बदल कर वहीं के स्थानीय चिकित्सको की सहायता से कोरोना टेस्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। दूरस्थ अंचलो में फैले संक्रमण व ठीक होने के बाद मरीजों को हो रहे परेशानियों व बीमारियों को निःशुल्क कोविड परामर्श क्लिनिक ऑनलाइन के माध्यम से कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु जमीनी स्तर पर प्रयास किया जा सकता है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs