दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

चक्रवात Tauktae की चेतावनी ,केरल . तमिलनाडु में बाढ़ का खतरा, गोवा ,महाराष्ट्र, गुजरात के तट से भी टकराएगा तूफान

Anil Choubey 16-05-2021 08:48:07


नई दिल्ली, //// एएनआइ। ,लक्षद्वीप द्वीप समूह और अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसके कारण खराब मौसम को देखते हुए विस्तारा और इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों को लेकर आगाह किया है। दरअसल रविवार तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान (Cyclone) Tauktae के आने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आगामी चार दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के तटों से इस तूफान के टकराने की संभावना है जिससे केरल व तमिलनाडु मे बाढ़ का खतरा है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) के अधिकारियों ने शुक्रवार को तूफान को लेकर अपनी तैयारियां सुनिश्चित की और बताया कि वे इस आपदा को लेकर पूरी तरह तैयार हैं, 24 टीमें पहले ही तैनात कर दी गई हैं और 5 टीमों को अलग से रखा गया है जिन्हें जरूरत पड़ने पर बुलाया जाएगा।Cyclone Tauktae Warning: इस साल का पहला चक्रवात तूफान Tauktae को लेकर दहशत का माहौल दिखने लगा है. केरल में भारी बारिश देखने को मिल रही है तो वहीं महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि 17 मई यानी की सोमवार को Tauktae गुजरात में विकराल रूप ले सकता है, जहां पर 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और भारी बारिश भी होती दिख जाएगी.

कहर बरपा सकता है चक्रवात तूफान

जानकारी मिली है कि चक्रवात तौकते गुजरात के वेरावल और पोरबंदर के बीच मांगरोल के पास जमीन से टकराएगा. इस वजह से प्रशासन की तरफ से पहले ही मांगरोल, वेरावल, पोरबंदर, कच्छ और द्वारका जैसे समुद्री किनारों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं तमाम मछुआरों से भी समुद्र में ना जाने और किनारे पर रहने के लिए कहा जा रहा है.

तूफान की आहट के बीच पोरबंदर में भी कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर आसमान में नजर आने लगे हैं और लगातार सायरन बजा लोगों को चेतावनी दे रहे हैं. कोस्ट गार्ड की तरफ से समुद्र के अंदर गए मछुआरों से भी लगातार अपील की जा रही है. उन्हें तुरंत किनारे पर आने की वॉर्निंग जारी की जा रही है.

175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

वहीं, मौसम विभाग की तरफ से भी चिंता जाहिर की गई है. गुजरात को लेकर बयान जारी किया गया है कि 17 मई को चक्रवात तौकते राज्य में विकराल रूप ले सकता है और हवाएं भी 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती दिख सकती हैं. जब तूफान अपनी चरम पर होगा तब गुजरात में हवाएं 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चल सकती हैं.

गुजरात के अलावा महाराष्ट्र में भी तूफान से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से राज्य में NDRF को अलर्ट कर दिया गया है. वहीं कई टीमें स्टैंडबाय पर भी रखी गई हैं. खबर तो ये भी आई है कि पुणे से NDRF की एक टीम को गोवा भी भेज दिया गया है. वहां भी चक्रवात तौकते का खतरा बना हुआ है.

केरल के इलाकों में भारी बारिश का दौर

इस समय केरल के भी कुछ इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की तरफ से केरल के तीन जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पत्तनंतिट्टा में जो रेड अलर्ट जारी किया गया था उसे अब हटा दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, मलप्पुरम, पलक्कड़, कोझीकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश में भी भरी वर्षा की चेतावनी

भोपाल अरब सागर में बन रहा चक्रवाती तूफान टाक्टे अवदाब के क्षेत्र से अब चक्रवात के रूप में बदल चुका है। ऐसे में मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस सिस्टम के लगभग 24 घंटे समुद्र में रहकर काफी ऊर्जा जुटाने के बाद इस उत्तर, उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। अब कल यानी 16 मई को इसके गुजरात के तट पर टकराने के आसार नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है इसी के प्रभाव से आज यान

शनिवार से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

खबरों के अनुसार 18-19 मई को पूरे मध्य प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ बरसात होने की संभावना है। जी दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार बीते शुक्रवार को हवा का रूख दक्षिणी बना रहा। हाल ही में मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने एक बातचीत में कहा है कि वर्तमान में पाकिस्तान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से उत्तरप्रदेश तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है।

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs