दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव का राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने किया लाइव महोत्सव का आयोजन

Anil Choubey 14-05-2021 18:22:52


ब्राह्मण जन प्रतिनिधियों , आचार्य महामंडलेश्वर,संगठन पदाधिकारियों और लाखों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बना भव्य जन्मोत्सव 

दिल्ली। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने भगवान  परशुराम जन्मोत्सव को आज ऑनलाइन माध्यमों से पूरे  विश्व में उपस्तिथ ब्राह्मणो से संगठन के कार्यकर्ताओ के माध्यम से जोड़ते हुए लाखो लोगो के साथ धूमधाम से मनाया।  आपको बता दे कि  महामारी की वजह से इस बार भगवान् श्री परशुराम जन्मोत्सव महोत्सव कार्यक्रम को ऑनलाइन ज़ूम , यूट्यूब , व्हाट्सप्प और  फेसबुक लाइव के माध्यम से संगठन से जुड़े दुनियाभर के कार्यकर्ताओ को जोड़कर मनाया गया।  

कार्यक्रम का शुभारम्भ  डिजिटल दीप प्रज्जवलन के साथ  मुंबई से इंडियन आइडल के प्रसिद्ध गायक आकाश दुबे के द्वारा गणेश वंदना से हुई I कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत भृगुवंशी श्री आशुतोष पांडेय (राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा) ने किया I कार्यक्रम में अध्यक्षता पूज्य गुरुदेव निरजंन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर श्री कैलाशानन्द गिरि जी महाराज, मुख्य अतिथि  माननीय श्री दिनेश शर्मा जी (उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), मुख्य प्रवक्ता वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चेयरमेन डॉ दिवाकर शुक्ल जी लन्दन यूके, अति विशिष्ट अतिथि श्री बृजेश पाठक जी (कानून मंत्री ), विशिष्ट अतिथि माननीय सांसद लोकप्रिय अभिनेता श्री मनोज तिवारी जी, अतिथि वक्ता माननीय सांसद चितौड़गढ़ राजस्थान, वक्ता श्री सीपी जोशी जी, अतिथि वक्ता हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री माननीय श्री रामविलास शर्मा जी , विशिष्ट अतिथि माननीय सांसद रोहतक हरियाणा डॉ अरविंद शर्मा जी  रहे  Iकार्यक्रम का संचालन हिमांशु पांडेय, तृप्ति दुबे और मुकेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया I

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय जी ने भगवान् परशुराम महोत्सव में शामिल हुए सभी अतिथियों से आग्रह किया कि उनको भगवान परशुरामजन्मोत्सव के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करवाने के प्रयास को सरकारों के समक्ष रखकर इस दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित एक ब्राह्मण  भिक्षा के स्वरूप में  प्रदान करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूज्य गुरुदेव निरजंन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर श्री कैलाशानन्द गिरि जी महाराज ने कहा कि भगवान  मंत्रो के अधीन होते हैं और मंत्रोच्चारण  ब्राह्मणो  का गहना हैं। 

कार्यक्रम में उपस्तिथ मुख्य अतिथि  माननीय श्री दिनेश शर्मा जी (उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम ने नराधम  शक्तियों का नाश करने का संकल्प लेकर एक लंबा सफर तय किया। आज बदलते समाज में भी ब्राह्मण ने हमेशा सबके कल्याण और उद्धार के लिए कल्याणकारी भाव से हमेशा काम किया हैं।  उसके प्रति अवहेलना से पीड़ा तो हैं पर हमारी संस्कृति सबके सुख में ही मेरा सुख हैं।   

कार्यक्रम में उपस्तिथ अति विशिष्ट अतिथि श्री बृजेश पाठक जी (कानून मंत्री ) ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान् परशुराम ने उस समय के आतिताइयो का संघार किया।  रिक्शे से लेकर सचिवालयों तक और सत्ता सचालन में ब्राह्मण समाज अपना योगदान दे रहा हैं।  आप सब अपने  समाज के लोगो को मजबूत कीजिये कि  कोई उनकी तरफ आँख उठाकर ना दे सके। कार्यक्रम में उपस्तिथ  डॉ दिवाकर शुक्ल लन्दन  मुख्य प्रवक्ता व चेयरमेन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऋषि मुनियो पर अत्याचारियों का संघार करने का भगवान् परशुराम जी ने शव शक्ति के साथ वीणा उठाया था।  उनके योगदान और उद्देश्य को हमें लोगो तक पहुँचाना चाहिए। 

कार्यक्रम में उपस्तिथ  विशिष्ट अतिथि माननीय सांसद लोकप्रिय अभिनेता  मनोज तिवारी  ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री  परशुराम का योगदान क्षत्रिय वध का नहीं बल्कि न्याय व्यवस्था का सर्वोच्च परिचायक हैं , वो उस जमाने के सुप्रीम कोर्ट थे। 

कार्यक्रम में उपस्तिथ  अतिथि वक्ता सांसद चितौड़गढ़ राजस्थान  सीपी जोशी  ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस संक्रमण काल में हमें भगवान् परशुराम ने जिस तरह ईरान अफगानिस्तान तक सबके कल्याण का कार्य किया था वैसे ही इस समाज को संस्कारो के साथ एकजुट रखते हुए लोगो की मदद करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्तिथ अतिथि वक्ता हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री माननीय श्री रामविलास शर्मा जी ने  अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के लोगो को बधाई देते हुए कहा कि भगवान् परशुराम चिरंजीव हैं जैसे कि हनुमान जी हैं। 

कार्यक्रम में उपस्तिथ  विशिष्ट अतिथि माननीय सांसद रोहतक हरियाणा डॉ अरविंद शर्मा जी  ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबको समाज के लोगो को एकजुट करते हुए अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ानी चाहिए क्योकि आज तक हमें वो स्थान नहीं मिल पाया जो ब्राह्मण समाज को मिलना चाहिए था। पूरब पश्चिम हो या उत्तर दक्षिण , या आजादी की लड़ाई हो ब्राह्मणो ने  भेदभाव से अपना योगदान आगे बढ़कर दिया।  भगवान परशुराम वो अखंड ज्योति हैं जो सदा प्रज्जवलित रही हैं और रहेगी। अंत मे अपने धन्यवाद संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति नम्रता पाठक जी ने सभी  24 राज्यों के जनरल, महिला, चिकित्सा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वह समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद दिया

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव महोत्सव में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री डॉ विनोद तिवारी  उत्तरप्रदेशपूर्व मन्त्री सीपी मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन मुकेश पाठक राष्ट्रीय महामंत्री नितिन चतुर्वेदी राजस्थान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपाध्याय असम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री शिवम शर्मा पंजाब ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अवस्थी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदुकुमार पाठक मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज दुबे मध्यप्रदेश,  राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय शुक्ला,राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महिला मोर्चा  संध्या त्रिपाठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित पवन आचार्य उत्तराखंड ,राष्ट्रीय मंत्री अतितानन्द त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनीत भारद्वाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल पांडेय,,प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा निधि वशिष्ठ,हरियाणा मध्यप्रदेश गौरव मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा दुबे , उत्तराखंड अध्यक्ष अनीता शर्मा, हिमाचल अध्यक्ष कंचन शर्मा, पंजाब अध्यक्ष  अशोक पाठक बिहार अध्यक्ष माधेश्वर शर्मा, गुजरात अध्यक्ष जयेंद्र कन्हैया लाल,महाराष्ट्र अध्यक्ष वरुण पाठक,असम अध्यक्ष राजेश मिश्रा,नागालैंड अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ उपाध्याय, हिमाचल नारेश शर्मा, झारखंड अध्यक्ष दीपक गौड़, ओडिसा अध्यक्ष

विमलकुमार सतप्ती , वेस्ट बंगाल अध्यक्ष अभय तिवारी,छतीसगढ़ अध्यक्ष सूरज शर्मा, चंडीगढ़ अध्यक्ष सुनील किमोठी,उत्तरप्रदेश अध्यक्ष प्रतीक त्रिपाठी ,,प्रदेश संयोजक महिला मोर्चा यूपी तृप्ति दुबे,उत्तरप्रदेश महामंत्री संगठन  हिमांशु पांडे ,उत्तरप्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक कौशिक सहित 24 राज्यो के अध्यक्ष महामंत्री अन्य  पदाधिकारियों से शामिल रहे।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs