दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सेवा के खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर अंबेडकर की कोरोना योद्धा हैं अंजनी पाटले

Administrator 10-05-2021 18:31:01


मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता

रायपुर. 10 मई 2021.  किसी ने क्या खूब कहा है:-  हर रिश्ते में मिलावट देखी ,कच्चे रंगों की सजावट देखी, लेकिन सालों- साल देखा है माँ को, उसके चेहरे पर न कभी थकावट देखी, न ममता में कभी मिलावट देखी।

कुछ इसी तरह अपने आंचल में मां की ममता को समेटे, बिना थके निःस्वार्थ भाव से कोरोना मरीजों की सेवा कर रही हैं। अम्बेडकर अस्पताल की वार्ड आया अंजनी पाटले। 35 वर्षीय अंजनी पाटले ने  कर्तव्यपरायणता को सर्वोपरि रखते हुए कोरोना महामारी की दस्तक के साथ ही अपने सात महीने के बच्चे को उसके नाना-नानी के पास बिलासपुर में छोड़कर अम्बेडकर अस्पताल के विशेषीकृत कोरोना वार्ड में लगातार ड्यूटी कर रही हैं। अंजनी कोरोना योद्धा की ऐसी मिसाल हैं जिन्होंने न तो मां की ममता में मिलावट होने दिया और न ही अपने कर्तव्यपथ पर रूकावट होने दिया।

 अपने छोटे से बेटे को दूर रखकर कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए कैसा महसूस कर रही हैं, इस प्रश्न का उत्तर देते वक्त अंजनी के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक साफ नजर आती है। अंजनी के मुताबिक कोरोना महामारी से उबरने के लिये दवा की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन इसके साथ ही जो चीज सबसे ज्यादा असर करती है वह है मरीज के प्रति आपकी सेवाभावना। मेरी ड्यूटी अब तक अलग-अलग कोविड वार्ड में लग चुकी है, और अपनी ड्यूटी के दौरान मैंने यह कोशिश की है कि कर्तव्य पालन अच्छे से कर सकूं। मरीजों ने समय पर भोजन किया या नहीं, दवाई ली या नहीं, इस बात का ध्यान हम लोग अच्छे से रखते हैं। कई

बार ऐसा होता है कि कोई मरीज अपने से चल-फिर नहीं सकता तो व्हीलचेयर की मदद से उसे  लेकर जाना, और वापस बेड पर लाना, इस काम से भी एक आत्मसंतोष मिलता है। कई बार अस्पताल से लोग डिस्चार्ज होकर जाते हैं और उनके घर वाले फोन पर धन्यवाद देते हैं।

कोविड वार्ड में भर्ती 52 साल की मरीज निर्मला भी अंजनी की तारीफ करती हैं। कहती हैं कि अंजनी की सेवा भावना की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। हम लोगों को डिप्रेशन न हो इसके लिए वह हमारी हौसला अफजाई करती है। परिवार के बारे में पूछने पर वह बच्चे को याद कर कभी भावुक हो जाती है लेकिन दूसरे ही पल अपने आंचल में मां की ममता को छुपाकर ड्यूटी में लग जाती है।

 अंजनी के पति भानुप्रताप पाटले इसी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय हैं। बकौल अंजनी, हमारी सेवा के बदले लोग जो दुआ और आशीर्वाद देते हैं, वहीं हमारी सेवा का प्रतिफल हैं । ऊपरवाले से दुआ करते हैं कि हम लोगों की सेवा ऐसे ही निरंतर करते रहें।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs