मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उचित दरों पर वैक्सीन दिलाने का भरोसा दिलाया, उद्योगों की सराहना करते हुए कोविड 19 नियंत्रण के लिए औद्योगिक परिसरों व खदानों के साथ-साथ आसपास के गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया
.jpg)
.jpg)
रायपुर, 1 मई //// फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) के अध्यक्ष श्री प्रदीप टण्डन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से अनुरोध किया कि उद्योगों को भी सरकारी दरों पर ही वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। उद्योगों के लिए वैक्सीन का बाजार मूल्य 12 सौ रुपये है। मुख्यमंत्री ने यह मांग मानते हुए तत्संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है।
फिक्की रायपुर की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी संभागों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और आवश्यक सुझाव प्राप्त किये। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई इस चर्चा में फिक्की के चेयरमैन श्री प्रदीप टण्डन ने वैक्सीन दरों का मुद्दा उठाया और अनुरोध किया कि उद्योगों को भी सरकारी दरों पर ही वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। उनके सुझाव को स्वीकार करते हुए श्री बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के विचारार्थ यह प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इस अवसर पर श्री टंडन ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि फिक्की से जुड़े सभी उद्योग सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं और न सिर्फ अपने प्रतिष्ठान बल्कि आसपास के समुदायों के बीच भी कोविड 19 से बचाव के तौर-तरीकों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ उन्हें संसाधन भी मुहैया करा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि कोविड19 संकट की इस घड़ी में उद्योगों का सामाजिक सरोकार सराहनीय है। हालांकि अब पूरी ताकत से औद्योगिक परिसरों तथा खदानों व आसपास के गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस बीमारी के लक्षण प्रकट होते ही उपचार शुरू करा दिया जाए तो रोकथाम हो जाती है। इसलिए यह हमारा दायित्व है कि सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को कोरोना की दवाइयों के किट उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी संस्थानों में टीकाकरण का कार्य भी शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी सभी औद्योगिक समूहों से अनुरोध किया कि वे कोविड 19 की रोकथाम में बढ़-चढ़ कर योगदान दें।
इस अवसर पर विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों में श्री प्रदीप टण्डन के अलावा सर्व श्री के.के. झा, रामभगत अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल, कमल सारडा, अतुल साहू, बी.एल.अग्रवाल, हरीश केडिया, अश्विन गर्ग, संजय अग्रवाल, अशोक सुराना तथा मनोज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी ने सरकार से अपने-अपने संस्थानों में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए कैम्प लगाने का अनुरोध किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके द्वारा अपने-अपने संस्थान में शासन के दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुकूल व्यवहार के शत-प्रतिशत पालन सहित कोरोना संक्रमण के रोकथाम में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू तथा




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments