
नई दिल्ली //// पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे दिलचस्प चुनाव पश्चिम बंगाल का है बीजेपी क्लीन स्वीप कर जाएगी लेकिन तमाम एग्जिट पोल के सर्वे करने वाली सभी कंपनी ने यह नहीं कहा है कि बीजेपी क्लीन स्वीप करके सरकार बना लेगी टीएमसी और बीजेपी में बा मुश्किल से 12 सीटों का ही अंतर दिखाया जा रहा है जो नतीजों के वक्त कुछ भी उलटफेर कर सकता है |
आसाम को लेकर सभी एग्जिट पोल सर्वे करने वाली कंपनियों ने बीजेपी की सरकार को बनते हुए दर्शाया है वहां पर कांग्रेस और उनके सहयोगी दूसरे नंबर पर रहेंगे बमुश्किल कांग्रेस 45 से 50 सीट पर की सिमट कर रह जाएगी वहीँ बीजेपी और उसके सहयोगी दल 70 से 90 के बीच में विजय हासिल कर पाएंगे |
केरल की 140 सीटों के लिए 71 सीटों पर बहुमत का जादुई आंकड़ा है इसको एलडीफ ने सरलता से छू लिया है सी वोटर ने 71 सीट और रिपब्लिक ने भाजपा से 90 सीटों का अनुमान बताये हें केरल में परंपरा के उलट सत्ताधारी वामपंथी गठबंधन एलडीफ मामूली अंतर के साथ सत्ता में आते हुए दिखाई दे रहा है
तमिलनाडु में डीएमके कांग्रेस की बंपर जीत की संभावनाएं बताई गई है वहीं केरल में फिर से लेफ्ट की सरकार बनती दिखाई दे रही है पांडिचेरी में गठबंधन के साथ भाजपा की सरकार संभावित है तमाम सर्वे करने वाली टीमों के द्वारा की भविष्यवाणी है जो 2 मई को 12:01 बजे तक साफ हो जाएंगी की किसकी सत्ता कहां पर बनेगी है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments