दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कोरोना को हराने में जुटी अनथक योद्धा डॉक्टर निकिता

Anil Choubey 29-04-2021 08:15:15


तू न थकेगा कभी, तू न रूकेगा कभी कर शपथ, कर शपथ   

 

मेडिकल कालेज रायपुर वायरोलाॅजी लैब की इंजार्च   मेडिकल कालेज लैब में एक साल में ही  सवा 3 लाख से अधिक सैंपलों की जांच  तीन शिफ्ट में काम होता है यहां

रायपुर. 28 अप्रैल 2021./ तू न थकेगा कभी, तू न रूकेगा कभी कर शपथ, कर शपथ  कवि स्व. श्री हरिवंश राय बच्चन की ये पंक्तियां डाॅ निकिता शेरवानी की दिनचर्या पर सटीक बैठती हैं, जो पं जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज रायपुर के वायरोलाॅजी लैब की इंजार्च हैं। यह वायरोलाॅजी लैब ,कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले साल ही अप्रैल में शुरू हुआ था। तब से डाॅ निकिता इसकी इंचार्ज हैं। शुरूआत में इस लैब में केवल 100 सैंपल की रोज जांच होती थी जिसे अब बढ़ाकर  2000 सैंपल प्रतिदिन किया गया है। सुबह 9 बजे मेडिकल कालेज आकर डाॅ निकिता तब तक घर नही जाती जब तक कि उस दिन के सैंपल जांच का काम पूरा न हो जाए। उन पर सैंपलों की जांच एवं रिपोर्ट के साथ साथ लैब के प्रबंधन की मानिटरिंग का भी जिम्मा है। ऐसे में खुद को संक्रमण से बचाए रखना भी चुनौतीपूर्ण  है।

       सरल स्वभाव की डाॅ निकिता बताती हैं कि जब यह जिम्मेदारी मिली तब घबराहट भी थी और चुनौती भी लेकिन अपने परिवार के और मेडिकल कालेज परिवार के सहयोग से इसे अभी तक अच्छे से निभा पा रही हूं। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष 41 वर्षीय प्रो. डॉ. निकिता  ने इस दौरान अवकाश नही लिया और फिलहाल उनके पति श्री पुरूषोत्तम दोनो बच्चों की देखभाल का जिम्मा निभा रहे हैं। ड्यूटी की जिम्मेदारी के कारण भोजन करने तक का समय भी बहुत मुश्किल से मिलता है । जितना भी समय मिलता है उस दौरान ऐसा लगता है कि लैब के काम समय पर पूरे हो जायें। आरटी पीसीआर जांच के लिये सैम्पल को प्रोसेस करते समय लाइसिस, एक्सटेंशन , प्री पीसीआर तथा पीसीआर प्रक्रिया के बाद रिपोर्ट आने में छह घंटे का समय लग जाता है। इसलिए यहां हर एक मिनट महत्वपूर्ण होता है।

    वर्तमान में लैब में सात माइक्रोबायोलाजिस्ट,चार साइंटिस्ट,40टेक्नीशियन और एक आई टी इंचार्ज लैब में तीन शिफट में काम कर रहे हैं। यहां के लैब में महासमुंद,बलौदाबाजार,गरियाबंद,धमतरी जिलों के कोविड सैंपलों की जांच भी की जा रही है अभी तक यहां 3 लाख 32 हजार से भी अधिक सैपलों की जांच की गई है।

     राज्य में गत वर्ष कोरोना संक्रमण की शुरुआत के साथ केवल एम्स रायपुर में ही कोरोना सैम्पलों के जांच की व्यवस्था थी। उसके बाद 14 अप्रैल 2020 को आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के साथ केवल चार से पांच दिनों में मेडिकल कॉलेज लैब को कोरोना जांच के लिये विकसित किया गया। मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के दो वैज्ञानिक एवं मेडिकल कॉलेज के चार माइक्रोबायोलॉजिस्ट एवं 20 टेक्नीशियन की टीम के साथ इस वायरोलॉजी लैब की शुरुआत हुई थी। लैब का कार्य  स्वास्थ्य विभाग की मदद से एवं पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया।

     मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त तथा अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनित जैन के मुताबिक डॉ. शेरवानी एक समर्पित डॉक्टर हैं जिनकी उपस्थिति से वायरोलॉजी लैब के सुचारू रूप से संचालन में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आती है। जब से काॅलेज में कोविड सैंपलों की जांच शुरू हुई है,डाॅ निकिता अपने दम पर परीक्षण प्रयोगशाला की जिम्मेदारी निभा रही है। 

   डॉ. निकिता ने एम. बी. बी. एस. मेडिकल कॉलेज रायपुर से और एम. डी.  इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नागपुर से किया। वर्ष 2008 में मेडिकल कॉलेज रायपुर से शासकीय सेवा की शुरुआत की थी। प्रारंभ में बतौर वायरोलॉजी लैब इंचार्ज पूरे प्रदेश के कोरोना सैम्पल के जांच की जिम्मेदारी थी। उनके मार्गदर्शन और निर्देशन में प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज में भी कोविड जांच की शुरुआत हुई। डाॅ निकिता न केवल प्रदेश का गौरव हैं बल्कि महिलाओं के लिए भी एक आदर्श हैं।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs