दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

वन मंत्री अकबर के मार्गदर्शन में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू

Anil Choubey 25-04-2021 14:21:46


*******चालू वर्ष में 16.71 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य लगभग 13 लाख परिवारों को मिलेगा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लाभ तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 2 माह में 668 करोड़ रूपए के पारिश्रमिक का होगा वितरण ******

रायपुर, 25 अप्रैल 2021/छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2021 के दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू हो गया है। राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 71 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य है।

            मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021 में तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा निर्धारित की गई है। राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य से लगभग 13 लाख आदिवासी-वनवासी संग्राहक परिवारों को सीधा-सीधा लाभ मिलेगा और इसके संग्रहणकाल माह मई तथा जून में दो माह के भीतर संग्राहकों को 668 करोड़ रूपए की राशि के संग्रहण पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हाल ही में जिलेवार कोरोना संक्रमण की स्थिति के संबंध में ली गई समीक्षा के दौरान निर्देशित किया था कि राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण कार्य को भी निरंतर जारी रखा जाए, ताकि जरूरतमंदों को रोजगार के लिए भटकना न पड़े और उनकी अतिरिक्त आमदनी भी सुनिश्चित हो। इनमें लघु वनोपजों के संग्रहण के दौरान कोविड-19 के गाइडलाईन तथा आवश्यक सावधानियां का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने भी प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी को सभी वन मंडलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

            प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में राज्य के दंतेवाड़ा तथा सुकमा वन मंडल (जिला यूनियन) के अंतर्गत तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य चालू है, जो माह मई के प्रथम सप्ताह तक सभी 31 जिला यूनियनों में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। तेन्दूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण पारिश्रमिक की राशि का हस्तांतरण उनके बैंक खाते में सीधे ऑनलाईन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष राज्य के 31 जिला यूनियनों में 954 लाटों की अधिसूचित मात्रा 16.717 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता अनुमानित है जिसमें से 775 लाटों की मात्रा 13.481 लाख मानक बोरा का अग्रिम विक्रय औसत दर 6609 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से राशि 890.97 करोड़ रूपए में किया गया है, जो कि संग्रहण वर्ष 2020 की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक मात्रा एवं 56 प्रतिशत अधिक मूल्य में विक्रय किया गया है। शेष 179 लाट की मात्रा 3.236 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का विभागीय संग्रहण किया जाएगा।

इसी तरह अपर प्रबंध संचालक श्री एस.एस. बजाज ने बताया कि राज्य के जिला यूनियन बीजापुर, पूर्व भानुप्रतापपुर एवं धरमजयगढ़ के सम्पूर्ण लाटों का अग्रित विक्रय हो चुका है। जिन जिला यूनियनों में सबसे ज्यादा विभागीय संग्रहण होना है उनमें बलरामपुर, सुकमा, जगदलपुर, केशकाल, दक्षिण कोण्डागांव, पश्चिम भानुप्रतापपुर शामिल है। बलरामपुर जिला यूनियन में 85 हजार 100 मानक बोरा सर्वाधिक विभागीय संग्रहण तथा दूसरे नम्बर में केशकाल जिला यूनियन में जहां 34 हजार 600 मानक बोरा का विभागीय संग्रहण होगा। तीसरे नम्बर में केशकाल जिला यूनियन में 22 हजार 600 मानक बोरा एवं चौथे नम्बर में जगदलपुर जिला यूनियन में 22 हजार 100 मानक बोरा का विभागीय संग्रहण किया जाना है। राज्य के समस्त समितियों में इसके लिए पोषक अधिकारियों एवं फड़ मुंशियों की व्यवस्था कर ली गई है। संग्रहण कार्य हेतु सभी जिला यूनियनों में हैसियन बोरा, तारपोलिन, कीटनाशक, स्टेशनरी तथा सेनेटाईजर आदि की व्यवस्था कर ली गई है तथा भण्डारण हेतु गोदामों को चिन्हांकित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जा चुकी है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs