
नक्सलियों ने बंधक सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को 5 दिन बाद आज रिहा कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाम बासागुड़ा पहुंच गया। सीआरपीएफ के आईजी भी बासागुड़ा थाने पहुंचे हुए हैं।
यह जवान बीजापुर में नक्सल हमले के बाद हुई मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों द्वारा पकड़ लिया गया था। यह जवान जम्मू-कश्मीर का निवासी है। उनके परिवार ने भी नक्सलियों से जवान को छोडऩे की अपील की थी। पुलिस के उच्च स्तरीय सूत्रों ने जवान को रिहा करने की पुष्टि की है।

बताया जाता है कि सरकार द्वारा गठित दो सदस्यीय मध्यस्थता टीम के सदस्य पद्मश्री धर्मपाल सैनी, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तेलम बोरैया समेत सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में नक्सलियों ने जवान को रिहा किया।
जवान की रिहाई के लिए मध्यस्ता कराने गयी दो सदस्यीय टीम के साथ बस्तर के 6 पत्रकारों की टीम भी मौजूद हंै। नक्सलियों के बुलावे पर जवान को रिहा कराने बस्तर के बीहड़ में वार्ता दल समेत कुल 11 सदस्यीय टीम पहुंची थीं




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments