.jpg)
.jpg)
रायपुर ///// कोरोना की दूसरी लहर ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है आज राजधानी रायपुर में ढाई हजार से अधिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं सबसे दुखद बात है कोरोनावायरस से मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संक्रमण को लेकर आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी जिसमें स्वास्थ्य मंत्री से लेकर तमाम उच्च अधिकारी स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित के साथ विभिन्न विभाग के मंत्री भी मीटिंग में थे सभी ने बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए यह निर्णय लिया कि 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक 10 दिन के लिए संपूर्ण लाक डाउन किया जाए , आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध पेट्रोल पंप, दवाई दुकान, अस्पताल यथावत खुले रहेंगे और चलते रहेंगे हाई लेवल मीटिंग में राजधानी के सरकारी गैर सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर वेंटिलेटर को लेकर और दवाइयों की उपलब्धतापर काफी विस्तृत चर्चा हुई मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर ,एसपी और स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिया है कि मरीजों को किसी भी तरीके की परेशानियों ना हो कोविड-19 के मरीजों को इलाज की उचित व्यवस्था की जाए

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर इतनी स्पीड से आमजन को चपेट में ले रही है इस डरावनी लहर से यह सबक लेना ही चाहिए कि करो ना के साथ ही जीवन जीना पड़ेगा जिसमें अभी तक का कारागार उपाय है वह यूनिसेफ की पहली गाइडलाइन है जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना छुआछूत से बढ़ता है कहने का मतलब की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें चेहरे पर मास्क लगाएं कम से कम दूसरों की उपयोगी चीजों को टच करें और हाथ सेनीटाइज करने के साथ ही सामान्य साबुन से हाथ पांव को धोएं नाक कान मुंह आंख को हाथ से छूने से पहले सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करें और साबुन से धोने के बाद ही इन सब से सेंस्टेट शरीर के अंगों को छुएं ऐसा करने से आप संक्रमण के खतरे से बचे रहेंगे तो दूसरों का भी बचाव हो जाएगा सामान्य तरीके से आपका जीवन रोजमर्रा की गतिविधियों के साथ चलता रहेगा




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments