दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि

Anil Choubey 06-04-2021 08:28:33


*** छत्तीसगढ़ केडर शहीदों के परिजन को मिलेंगे 80 -80 लाख रुपए ,अनुकंपा नियुक्ति ***

“”” बीजापुर जिले में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों को न्यूनतम 80 लाख  रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार देगी साथ ही  परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति भी  मिलेगी ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए आर्थिक सहायता के तहत राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान ,सामूहिक विकल्प विशेष अनुदान , सम्मान निधि, सामूहिक बीमा राशि एवं अन्य आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी इस मुठभेड़ में केंद्रीय अर्ध बल के सहित पुलिस अधिकारियों और उनके जवानों को राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह, अनुग्रह अनुदान और सामूहिक बीमा विकल्प विशेष अनुदान राशि के रूप में 45-45 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के शहीद अधिकारियों और जवानों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति और अन्य आर्थिक सहायता के संबंध में अग्रिम कार्यवाही अर्ध सैनिक बल द्वारा की जाएगी “”””””


मंत्री  अकबर ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवान श्री जगतराम कंवर को श्रद्धांजलि दी

वीर जवानों का ऋणी रहेगा देश- नवीन जिंदल

सुकमा में शहीद दीपक भारद्वाज को नवीन जिंदल ने दी श्रद्धांजलि

रायगढ़  ,///// . सुकमा जिले के टेकलगुड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए बर्बर हमले में शहीद हुए जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा निवासी दीपक भारद्वाज का पार्थिव शरीर सोमवार को वायुसेना के हेलीकाॅप्टर से ओपी जिंदल एयरपोर्ट, रायगढ़ लाया गया। यहां जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी वीरता को नमन किया। 

श्री जिंदल ने नक्सलियों की इस कायराना करतूत की निंदा करते हुए कहा कि नक्सली विकास विरोधी हैं और वे सिर्फ अपना विकास चाहते हैं। देश के अंदर रहने वाले इन दुश्मनों से पूरी कड़ाई से निपटना बेहद आवश्यक है। केंद्र और राज्य सरकार को साथ मिलकर इसके लिए ठोस योजना बनाते हुए इनके समूल नाश का प्रयास करना चाहिए। जिस तरह आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए देश ने उन्हें माकूल जवाब दिया था, उसी तरह इन नक्सलियों पर भी सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी दोबारा इस तरह की करतूत की हिम्मत न कर सके। सरकार को आॅपरेशन आॅलआउट की तरह इनका पूरी तरह सफाया करने की दिशा में पूरी सख्ती से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सुकमा में नक्सलियों का पूरी बहादुरी से सामना करने वाले जवानों की वीरता को नमन करते हुए कहा कि देश हमेशा इन जवानों का ऋणी रहेगा और नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा ही इन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ डीके सरावगी ने भी शहीद दीपक भारद्वाज को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

मंत्री  अकबर ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवान श्री जगतराम कंवर को श्रद्धांजलि दी

शहीद जवान श्री जगतराम कंवर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ग्राम आलीखुटा के ग्रामवासियों ने वीर सपूत को दी अंतिम विदाई

 

 

राजनांदगांव ////  वन एवं प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज बीजापुर नक्सली हमले में राजनांदगांव जिले के ग्राम आलीखुटा के शहीद जवान श्री जगतराम कंवर को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बीजापुर नक्सली हमले में शहीद वीर जवान श्री जगतराम कंवर को गार्ड ऑफ ऑनर  दिया गया। वन एवं प्रभारी मंत्री श्री अकबर ने कहा कि बीजापुर के नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए हैं, उन्हें नमन। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाता। भारत शासन एवं राज्य शासन द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए संयुक्त रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। उम्मीद है कि इससे समाधान मिलेगा।
ग्राम आलीखुटा के शहीद जवान श्री जगतराम कंवर ने अदम्य साहस एवं वीरता से नक्सलियों से लड़ते हुए मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। शहीद जवान आरक्षक श्री जगतराम कंवर स्पेशल टास्क फोर्स में पदस्थ थे। उनके परिवार में उनकी माता श्रीमती सुराज बाई, पत्नी श्रीमती कुमारी बाई, पुत्र दुर्गेश कुमार

कंवर एवं दो बेटियां है। तिरंगे में लिपटे हुए उनके पार्थिव शरीर को जब ग्राम लाया गया, तब ग्रामवासी बड़ी संख्या में वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए आए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे के साथ शहीद का पार्थिव शरीर लाया गया। उनके बेटे एवं बेटियों ने मिलकर उनकी अर्थी को कंधा दिया। बेटे दुर्गेश ने मुखाग्रि देकर वीर शहीद का अंतिम संस्कार किया। वहां उपस्थित सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री भुनेश्वर बघेल, विधायक श्रीमती छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हफीज खान, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण, सीईओ जिला पंचायत श्री अजीत वसंत, आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री जावेद अली, एसडीएम श्री हितेश पिस्दा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासियों ने शहीद वीर जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वीर सपूत सुखसिंह  को श्रद्धांजलि अर्पित

गरियाबंद //  देश की रक्षा के लिए शहीद  होना किसी भी सेनिक  के लिए पुलिसकर्मी के लिए गर्व की बात होती है देश के लिए खुद का बलिदान कर देना सच्चे वीर सपूत का सपना होता है जनता ऐसे वीर सपूतों को सर आंखों पर रखती  है ऐसा ही नजारा गरियाबंद जिला मुख्यालय में उस समय देखने को मिला जब  बीजापुर के शहीद हुए जिले के वीर सपूत सुखसिंह  को उनके पार्थिव शरीर गृह ग्राम मोहल्ला ले जाया जा रहा था जिसमें तमाम नेता अधिकारी आम जनता सभी ने मिलकर अपने लाड़ले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी अद्भुत दृश्य था जिस सड़क से शहीद का पार्थिव शरीर लेकर वाहन गुजर  था वहां लोगों ने पूरी सड़क पर फोलों की  पंखुड़िया बिछा दी थी

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs