नक्सलियों के विरूद्ध अभियान को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा >> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
*********लापता कोबरा बटालियन के एक जवान राकेश्वर सिंह जो जम्मू के रहने वालें हे की लोकेशन पता चल गई है वह नक्सलियों के पास सुरक्षित हैं इसकी सूचना नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के IBC24 चैनल के संवाददाता से बातचीत मैं दी है और कहा है कि हम उचित समय में बिना नुकसान पहुंचाए जवान को रिहा कर देंगे ********
गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाई लेवल मीटिंग लेने के बाद वासागुडा पहुंचे और वहां पर घायल जवानों से उन्होंने बातचीत की उनका हौसला बढ़ाया
.jpg)
जगदलपुर /// बीजापुर के तमेर टेकलागुड़ा मैं नक्सली मिलिट्री कमांडेंट फोर्स के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 22 जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंचे जगदलपुर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें अगवानी की हवाई अड्डे पर संक्षिप्त औपचारिक बातचीत के बाद अमित शाह सीधे जगदलपुर पुलिस लाइन पहुंचे वहां शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी उनके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आज जगदलपुर में सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि थी साथ सुरक्षा से संबंधित तमाम उच्च अधिकारी भी थे श्रद्धांजलि के बाद अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में एक सुरक्षा को लेकर हाई लेवल मीटिंग प्लीज इसमें मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के तमाम सुरक्षा से जुड़े उच्च अधिकारी भी मौजूद थे अधिकारियों ने विस्तार से घटना की पूरी जानकारी सिलसिलेवार अमित शाह को दी साथ ही इस घटना कुछ जवानों शहीद हुए हैं लेकिन जीत का यह पहला कदम बताया, यह पहली बार हुआ है कि जब बस्तर के नक्सल मुख्यालय के मुखिया नक्सल हिडंमा के ग्रह ग्राम में घुसकर फोर्स ने हमला किया जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे और हताहत होने के सबूत मिले हैंm, इस ऑपरेशन को आगे लगातार कैसे बढ़ाया जाए को लेकर अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी है ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी |

अमित शाह ने अधिकारियों को साफ निर्देश देते हुए कहा है कि ऑपरेशन को पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ाया जाए दूरदराज इलाकों में जो कैंप हैं उन्हें सुरक्षित करें और नए केम्प स्थापित किया जाएँ पूरे बस्तर में विकास की धारा बहाई जाए भारत सरकार का और छत्तीसगढ़ सरकार का आप लोगों को पूरा समर्थन है, आप लोगों ने जो भी मांगे दी हैं उन्हें पूरा किया जाएगा नक्सलियों का हौसला आप लोगों के आक्रमक रुख से काफी कमजोर हुआ है बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है फ्रंट फुट पर जाकर उन्हें मारा जाए और बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित किया जाए युद्ध जैसी स्थिति में जवान शहीद होते ही हैं लेकिन हौसले बुलंद रखिए सफलता आपके कदम चूमेगी
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमारे जवानों ने बहादुरी के साथ लड़ते हुए शहादत दी है उनकी शहादत को पूरा देश भुला नहीं सकता पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है यह पहली बार हुआ है जब जवानों ने नक्सल गढ़ में घुसकर नक्सलियों को ललकारा है यह ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा और शक्ति के साथ लड़ाई की जाएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त किया जाए इस दिशा में किसी भी संसाधन की कोई कमी नहीं होगी राज्य सरकारों से समन्वय बनाकर इस समस्या को हल किया जाएगा जगदलपुर में काफी हद तक नक्सल वाद समाप्त हो रहा है यह नक्सल मुफ्ती की अंतिम लड़ाई है इसे हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे भी हमारे जवानों के हौसले बुलंद हैं केंद्र और राज्य की सरकार उनके साथ हैं
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में केंद्रीय सुरक्षा बलों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए। जवानों ने साहस के साथ लिया नक्सलियों से मोर्चा क्षेत्र में विकास कार्यों में लाई जाएगी और तेजी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों के आपरेशन जारी रहेंगे तथा इस अभियान को अंजाम तक पहंचाएंगे। नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्पों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाएगा। क्षेत्र में विकास के कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देने तथा इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने के उपरांत कहा कि मैं शहीद जवानों को नमन करता हूँ,

उनके बलिदान को प्रणाम करता हूँ। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ। हमारे जवानों ने बहुत साहस से नक्सलियों का सामना किया है, जिससे नक्सलियों की भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नये कैम्प स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे नक्सलियों की बौखलाहट दिख रही है। नक्सली सीमित दायरे में सिमट गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि हम नक्सलियों की मांद में घुसे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार क्षेत्र में विकास के कार्यों में तेजी लाते हुए मिलकर कार्य कर रहे हैं। सड़कों के निर्माण के साथ कनेक्टीविटी देने व योजनाओं का लाभ अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में इस संबंध में सार्थक बातचीत हुई है और उन्हें उम्मीद है कि केन्द्र सरकार हमारी मांगों पर उचित कार्यवाही करेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर पुलिस लाईन में बीजापुर नक्सली घटना में शहीद हुए जवानों को नम आंखो से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारत सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार श्री के.विजय कुमार, केन्द्रीय गृह सचिव श्री ए.के. भल्ला, छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल श्री कुलदीप सिंह, डायरेक्टर आईबी श्री अरविंद कुमार, छत्तीसगढ़ के विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन श्री अशोक जुनेजा उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments