नई दिल्ली //// नवीन जिंदल की JSPL समूह ,अनिल अंबानी की जिस कंपनी को खरीदने की रेस में है सबसे पर हैं ,RNEL पर 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है । इसी महीने ये ताजी खबर आई है कि कर्ज में डूबे अनिल अंबानी की रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (RNEL) को खरीदने की रेस में देश के जाने मने दिग्गज कारोबारी जिंदल परिवार भी शामिल है।

अनिल अंबानी की RNEL कंपनी की खरीदी रेस में देश की और भी कंपनियां हैं जिसमें प्रमुख l&t इन्फोटेक के अलावा विदेश की दो कंपनियां भी है ,इस प्रतिस्पर्धा में जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा वाही अनिल अंबानी की RNEL कंपनी उसके हिस्से आएगी, सूत्रों के मुताबिक इस बोली में सबसे आगे जेएसपीएल के नवीन जिंदल अभी तक आगे हैं

दरअसल, नवीन जिंदल के स्वामित्व वाले JSPL समूह ने अनिल अंबानी की कंपनी में दिलचस्पी दिखाई है । नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल की गिनती दुनिया के दिग्गज कारोबारियों में होती है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम नेटवर्थ रैंकिंग पर गौर करें तो सावित्री जिंदल 289वें पायदान पर हैं। सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 8.53 बिलियन डॉलर आंकी गई है।
संपत्ति के मामले में सावित्री जिंदल से आगे गिने-चुने भारतीय अरबपति हैं । भारत की महिला अरबपतियों में सावित्री जिंदल का दबदबा लंबे समय से बरकरार है।

जिंदल ग्रुप की नींव ओपी जिंदल ने रखी थी । वे हिसार से विधायक भी रहे। ओपी जिंदल की मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल ने ग्रुप की कमान संभाली । उनका समूह स्टील, पावर, सीमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करता है । ओपी जिंदल के चार बेटे हें – पृथ्वीराज जिंदल, सज्जन, रतन और नवीन ने JSPL समूह के कारोबार को आगे बढ़ाया है। जो परिवार के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल हैं।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments