दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण को लेकर बड़े तादाद में हो रहे कार्य : वन मंत्री अकबर

Anil Choubey 31-03-2021 10:52:16


नरवा विकास योजना कैम्पा मद से वर्ष 2019-20 के अंतर्गत 12 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर संरचनाओं से 4.65 लाख हेक्टेयर भूमि के उपचार का मिलेगा लाभ

रायपुर, ///// राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ’नरवा विकास योजना’ के तहत प्रदेश के वन क्षेत्रों में स्थित नालों में कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के तहत 12 लाख 9 हजार 485 संरचनाओं का निर्माण जारी है। इनमें से अब तक लगभग 11 लाख संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इनका निर्माण 155 करोड़ रूपए की राशि से किया जा रहा है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि राज्य में इसके तहत 155 करोड़ रूपए की राशि से 01 हजार 766 किलोमीटर लंबाई के विभिन्न नालों में भू-जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। इन संरचनाओं के पूर्ण होने पर 4 लाख 65 हजार 172 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी। इसमें वन क्षेत्रों के नालों में भू-जल संरक्षण कार्य के लिए लूज बोल्डर चेकडेम, बोल्डर चेकडेम, ब्रशवुड चेकडेम, कंटूर ट्रेंच, परकोलेशन टैंक, अर्दन डेम, चेकडेम, एनीकट, स्टापडेम तथा गेबियन आदि संरचनाओं का काफी तादाद में निर्माण किया जा रहा है। इससे एक ओर वन भूमि के क्षरण को रोका जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर जल भंडार में वृद्धि की जा सकेगी। वन क्षेत्रों में जल भंडार की पर्याप्त उपलब्धता से वन्य जीवों को उनके रहवास क्षेत्र में ही चारा-पानी उपलब्ध होगा, जिससे वे आबादी क्षेत्रों की ओर आकर्षित नहीं होंगे। इसके साथ ही वनों के आसपास के ग्रामीणों तथा कृषकों को पेयजल तथा सिंचाई के साधन विकसित करने में मदद मिलेगी।

 इस संबंध में कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्ही.श्रीनिवास राव ने बताया कि कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के तहत राज्य के वन क्षेत्रों में स्थित नालों में निर्माणाधीन 12.09 लाख संरचनाओं में से अब तक स्टॉपडेम, कंटूर ट्रेन्च, बी.जी.पी. तथा वाटरहोल्स निर्माण के कार्य को लगभग पूर्ण किया जा चुका है। इनमें से अब तक दुर्ग वनवृत्त के अंतर्गत 79 हजार 206 संरचनाओं में से 69 हजार 278 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। इसी तरह बिलासपुर वनवृत्त के अंतर्गत 6 लाख 68 हजार 164 संरचनाओं में से 6 लाख 5 हजार 759, रायपुर वनवृत्त के अंतर्गत 56 हजार 529 संरचनाओं में से 41 हजार 564 तथा जगदलपुर वनवृत्त के अंतर्गत 2 लाख 78 हजार सरंचनाओं में से 2 लाख 12 हजार संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत एक लाख 17 हजार 129 संरचनाओं में से एक लाख 17 हजार 106 तथा कांकेर वनवृत्त के अंतर्गत 2 हजार 626 संरचनाओं में से 2 हजार 443 और वन्यप्राणी क्षेत्र के अंतर्गत 7 हजार 737 संरचनाओं में 6 हजार 840 संरचनाओं का का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs