****** मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात ****

रायपुर, 23 जुलाई 2025 //// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय श्री निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुःखद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे 19 वर्षीय निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में सुबह करीब 4-5 बजे के बीच बाइक के डिवाइडर से टकराने से निखिल कश्यप की मौके पर मौत हो गई. यह दुर्घटना सत्य साईं अस्पताल के पास हुई, जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए.

जानकारी के अनुसार, निलेश किसी काम से बाइक में सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। जिसका इलाज जारी है।
मृतक के पिता पूर्व सांसद दिनेश कश्यप हैं। मृतक निखिल की मां वेदवती कश्यप बस्तर जिला पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष है। इनके दो बेटे थे। जिसमें से एक बेटे गौरव कश्यप बस्तर जनपद पंचायत के सदस्य हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक निखिल अपने दोस्त के साथ रात में घूमने निकला था। सत्य साईं हॉस्पिटल के पास रात लगभग 4:30 बजे गाड़ी नियंत्रित होकर के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे निखिल के चेहरे पर चोट आई है। मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोस्त घायल है। जिसका इलाज जारी है दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd
Comments