दिव्य-दूत

तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय The seminar provided a framework to strengthen and improve the safety and health of persons employed in the mining industry महज 24 घंटे के भीतर मनोहर सिंह पटेल को हाथ में मिला आयुष्मान कार्ड "नवीकरणीय ऊर्जा से बदलेगा प्रदेश का भविष्य" >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण -<< मुख्यमंत्री साय कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन विधा योग को विश्वपटल पर किया स्थापित >> मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी "छावा" फिल्म सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अंतरिक्ष से धरती की ओर वापसी, 16 मार्च तक संभावना >> NASA जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग का होगा गठन >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री साय के प्रति किया आभार प्रकट NMDC Steel Limited receives "Conformity European" CE certification from TUV NORD कांग्रेस सरकार के जल जीवन मिशन की बर्बादी में क्रेडा का बड़ा हाथ बिना जल स्रोत के सोलर टंकियां खड़ी कर दी अधिकारियों की मिली भगत से करोड़ों का भुगतान भी ले लिया विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ कल्प की ख्याति विदेशी पर्यटकों ने कहा – "इट्स वंडरफुल!" शुभ संकल्पों की होती है समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका >> मुख्यमंत्री साय जशपुर अंचल में लोकप्रिय हो रही है स्ट्राबेरी की खेती प्रति एकड़ 3 से 4 लाख तक कमाई 60 किसान कर रहे हैं खेती मुख्यमंत्री साय ने भारतीय टीम को दी बधाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दी बधाई शुभकामनाएं समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

AVINASH CHOUBEY 04-09-2024 19:24:05


अधिवक्ताओं के लिए नवीन सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की

  रायपुर, 04 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर जिला न्यायालय परिसर में नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दाऊराम चंद्रवंशी ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव मौजूद थे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव, संरक्षक अधिवक्ता संघ एसके सिन्हा एवं प्रतिनिधि भारतीय विधिज्ञ परिषद शैलेन्द्र दुबे उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर का जिला अधिवक्ता संघ प्रदेश के अधिवक्तओं का सबसे पुराना संगठन है। फिलहाल साढ़े 3 हजार विद्वान अधिवक्ता इस संघ से जुड़े है। उन्होंने कहा कि इस संस्था का ऐतिहासिक महत्व रहा है। इनके सदस्यों ने आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यही नहीं बल्कि बड़े-बड़े राजनेता और न्यायविद इस संगठन ने पैदा किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के समक्ष कई समस्याएं मौजूद हैं। लेकिन उन्होंने इनकी परवाह किये बिना लोगों को न्याय दिलाने में महती भूमिका अदा कर रहे हैं। गरीबी-अमीरी का भेदभाव किये बिना सभी को समभाव से न्याय दिलाने में जिला अधिवक्ता संघ ने मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर राजस्व मण्डल एवं स्थायी लोक अदालत में सदस्यों की नियुक्ति जल्द करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने तीजा एवं गणेश चतुर्थी महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।



उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां से निकले विधिवेत्ता और राजनेताओं ने बिलासपुर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 बरसों में न्यायालयों में सुविधाओं का तीव्र गति से विकास हुआ है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दाऊराम चंद्रवंशी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित न्यायाधीश गण, अधिवक्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs