दिव्य-दूत

Har Saans KII CARE** स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल्स ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन 2025’ में भागीदारी MoU IIT कानपुर की एडवांस्ड रिसर्च क्षमताओं को NMDC के बड़े ऑपरेशनल इकोसिस्टम में लाता है।>>> अमिताव मुखर्जी, CMD, NMDC आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित >>> मुख्यमंत्री साय नया रायपुर शिक्षा शहर में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कैंपस खोलने का मिला प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य>> मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट' सम्मेलन जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार >>> मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना एनआईएफटीईएम ने दिया मोटे अनाज से बेकरी उत्पाद निर्माण का जशपुर में प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के विकास में जुड़ा नया आयाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नक्सलवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है >>> केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह एनएमडीसी एक ऐसी कंपनी है जिसका इतिहास हमसे बहुत पुराना है और भविष्य हमसे बहुत लंबा है <<< .अमिताव मुखर्जी >> सीएमडी, एनएमडीसी राज्य में अवैध परिवहन किए जा रहे 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका >> सीएम विष्णुदेव साय प्रवासी छत्तीसगढ़वासी राज्य के सांस्कृतिक राजदूत, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व में दे रहे पहचान >>>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा को देखने पहुंच रहे है बड़ी संख्या में लोग

AVINASH CHOUBEY 02-11-2025 21:37:09


जनसम्पर्क स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 02 नवंबर 2025 /// छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किए जा रहे राज्योत्सव 2025 में जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी ने दर्शकों को लुभा रही है। प्रदर्शनी का मुख्य फोकस छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर केंद्रित है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

छाया चित्र प्रदर्शनी में एलईडी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे महतारी वंदन, नियद नेल्ला नार, कृषक उन्नति योजना, पीएम आवास, पीएम सूर्य घर, जल जीवन मिशन, पंडित दीनदयाल उपध्याय भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना के साथ ही राज्य में सड़क, बिजली, सिंचाई तथा रेल नेटवर्क आदि क्षेत्रों में हो रहे उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के अनेक वाद्य यंत्रों को भी प्रदर्शित किया गया हैं। इसे भी लोग बड़ी उत्सुकता से देख रहे है। इसके अलावा यहां आने वाले लोगों को स्टॉल पर विभिन्न प्रकाशन सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिसमें उदित छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ बजट 2025-26, हम सबके राम, जनादेश रिपोर्ट, जशपुर हिंदी, दंतेवाड़ा

हिंदी, वंडर्स ऑफ दंतेवाड़ा, जनमन, अद्भुत अतुल्य दंतेवाड़ा, अद्भुत जशपुर जैसी लघु पत्रिकाएं और पॉम्पलेटस शामिल हैं। इन सामग्रियों में राज्य की प्रमुख योजनाओं, बजट प्रावधानों और स्थानीय विकास की कहानियां समेटी गई हैं।

छाया चित्र प्रदर्शनी के संबंध में लोगों ने कहा कि राज्य की प्रगति को नजदीक से समझने का बेहतरीन माध्यम हैं। यह राज्य सरकार की पारदर्शिता और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का बढ़िया प्रयास है। साथ ही यह प्रदर्शनी राज्य की विकास गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। यहां वितरित किए जा रहे विभिन्न प्रकाशन प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक हैं।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs