दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

आज सिनेमाघरों में Avengers Endgame की एंट्री , हर सेकेंड बुक हो रहे 18 टिकट

AVINASH CHOUBEY 26-04-2019 15:52:50


मुंबई. एक साल बाद सिनेप्रेमियों का लंबा इंतजार खत्म हुआ और आज यानी 26 अप्रैल को Avengers: Endgame देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसका पहला पार्ट Avengers: Infinity War पिछले साल 23 अप्रैल को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. हालांकि उसकी कहानी को अधूरी छोड़ दिया गया था और तब से उसके अगले पार्ट का इंतजार सिनेप्रेमी बहुत बेसब्री से कर रहे थे. आज जब उनका इंतजार खत्म हो रहा है तो यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि इसे दुनिया भर के सिनेप्रेमियों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

चीन के बॉक्स ऑफिस पर इसने पेड प्रीव्यू के पहले ही दिन 193.87 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. भारत में भी इसके इंतजार की बेसब्री का इंतजार इससे भी लगाया जा सकता है कि देश भर के सिनेमाघरों बुकिंग तेजी से खत्म हो रही है और अधिकतर शोज की बुकिंग सीट फुल होने के कारण बंद ही हो गई है. आइए इस मूवी के बारे में कुछ खास जानने की कोशिश करते हैं.



हर सेंकड बुक हुए 18 टिकट

इस हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को बुक माय शो ने एक बयान में कहा कि एवेंजर्सःएंड गेम के लिए हर सेकंड 18 टिकट बुक हो रहे हैं. इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी. मूवी के लिए जिस दिन एडवांस बुकिंग शुरू हुई, उस दिन 10 लाख से अधिक टिकट बुक माय शो पर बुक हुए. यह देश भर के 4600 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है.

पहली मूवी 24 घंटे लगातार

अवेंजर्सःएंड गेम ऐसी पहली मूवी है जो भारतीय मल्टीप्लेक्सेस में 24 घंटे लगातार चलेगी. पीवीआर ने देश के कई मल्टीप्लेक्सेज में इसके लगातार शोज रखे हैं. इसके बावजूद सीटों के भरने की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है. फिल्म समीक्षकों का मानना है कि भारत में यह 400 करोड़ से अधिक का बिजनस करेगी. इसके पहले भाग एवेंजर्सःइनफिनिटी वॉर ने भारत में ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इसमें से 31.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन उसने ओपनिंग डे को ही कर लिया था. एवेंजर्सःइनफिनिटी वॉर ने भारत में 227 करोड़ रुपये कमाए थे.

अवेंजर्स सीरीज की पहली मूवी 2012 में

अवेंजर्सः एंड गेम मार्वल स्टूडियोज की मूवी है. यह मार्वल स्टूडियोज मार्वल कॉमिक्स के सुपरहीरोज को लेकर अब तक 21 मूवी बना चुकी है और एवेंजर्सःएंड गेम इस कड़ी की 22वीं मूवी है. मार्वल स्टूडियोज इन मूवीज को मार्वल सिनमैटिक यूनिवर्स (MCU) फिल्म्स के तौर पर बनाता है और इसकी शुरुआत 2008 में आयरनमैन से हुई थी. आयरनमैन के बाद एमसीयू ने तीन साल में आयरनमैन, हल्क, थॉर और कैप्टन अमेरिका को पर्दे पर सुपरहीरो के तौर पर पेश किया. इसमें से कैप्टन अमेरिका को 2011 में सबसे पहले अवेंजर के तौर पर पेश किया गया. 2012 में इन सभी को एक साथ द अवेंजर्स मूवी में एक साथ लाया गया.

2015 में एवेंजर्स सीरीज की दूसरी मूवी

इसके बाद एमसीयू ने 2014 में गॉर्जियंस ऑफ द गैलेक्सी में कुछ और सुपरहीरोज गमोरा, रॉकेट, ड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर और ग्रूट को पेश किया गया. 2014 में ही कैप्टन अमेरिका सीरीज की दूसरी मूवी में ब्लैक विडो को भी पर्दे पर पेश किया गया. 2015 में एमसीयू ने एंट-मैन को भी सुपरहीरो के तौर पर पेश किया. मार्वल स्टूडियोज ने 2015 में अवेंजर्सःएज ऑफ अल्ट्रॉन में एक सुपर विलेन अल्ट्रॉन से लड़ने के लिए कैप्टन अमेरिका, ऑयरन मैन, थॉर, हल्क, ब्लैक विडो और हॉकआई को एक साथ लाया.

मार्वल की 22वीं मूवी है Avengers: Endgame

मार्वल स्टूडियोज ने 2016 में एक डॉक्टर स्ट्रेंज और 2018 में ब्लैक पैंथर को सुपरहीरो के रूप में पर्दे पर उतारा. इसके अलावा 2015 में मार्वल स्टूडियोज और सोनी के बीच स्पाइडरमैन कैरेक्टर की फिल्मिंग के लिए एक डील हुई और 2017 में मार्वल स्टूडियोज ने स्पाइडर मैन को पर्दे पर उतारा. इन सभी सुपर कैरेक्टर्स के अलावा कुछ और सुपर कैरेक्टर को लेकर पिछले साल मार्वल स्टूडियोज ने अवेंजर्स सिरीज की तीसरी मूवी एवेंजर्सःइनफिनिटी वॉर निकाली. इसकी कहानी पूरी नहीं हुई थी और इसे अब आज एवेंजर्सःएंड गेम के तौर पर रिलीज किया जा रहा है.

अवेंजर्स सीरीज ने अब तक कमाए 35 हजार करोड़

दुनिया भर में अवेंजर्स सीरीज की मूवीज के प्रति दर्शकों का क्रेज क्या है, इसका अंदाजा इसकी कमाई से लगाया जा सकता है. अवेंजर्स सीरीज की पहली मूवी द अवेंजर्स ने दुनिया भर में 10.6 हजार करोड़ रुपये, दूसरी मूवी अवेंजर्सः एज ऑफ अल्ट्रॉन ने 9.8 हजार करोड़ रुपये और तीसरी मूवी अवेंजर्सःइनफिनिटी वॉर ने 14.3 हजार करोड़ रुपये कमाए थे. अवेंजर्सःइनफिनिटी वॉर कमाई के मामले में दुनिया भर में चौथे स्थान पर है. अवेंजर्स सीरीज के कमाई की तुलना भारतीय मूवी से करें तो दंगल ने अब तक दुनिया भर में सबसे अधिक लगभग 2 हजार करोड़ की कमाई की है.



Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs