दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बच्चों को सायबर अपराध से सुरक्षित करना जरूरी --आर के विज

Anil Choubey 21-07-2019 12:13:08


अपराध अन्वेषण के तरीकों पर चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न 

रायपुर/// आज का युग सायबर युग है। समय के साथ अपराध करने के तरीकों मंे परिवर्तन आया है। नये साइबर युग में कम उम्र के बच्चे भी मोबाइल हाथ मंे लेने लगे है। साथ ही आज के बच्चे बड़े बुजुर्गाे को भी मोबाइल चलाना और सोशियल मीडिया मंे एक्टिव रहना सिखा रहे है, परन्तु चाहे बच्चे हों या बड़े वे इस नये आयाम में अनदेखे खतरों से वाकिफ नहीं है। सायबर अपराध कैसे धीरे-धीरे उन्हें अपने गिरफ्त मंे ले लेता है पता ही नहीं चलता लेकिन जब तक अपराध का पता चलता है बहुत देर हो चुका होता है।

सायबर अपराध से बचना एवं अपराध घटित हो जाये तो उस पर अनुसंधान करना आवश्यक है, सायबर अपराध के अनुसंधान को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 20 पुलिस अधिकारी को ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। सायबर पीस फाउंडेशन, यूनिसेफ, आरंभ एन जी ओ के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बच्चों को सायबर अपराध से सुरक्षित करने एवं अपराध अन्वेषण के तरीको पर 17 जुलाई से 20 जुलाई तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के साथ होने वाले सायबर अपराध संबंधित कानून, सायबर अपराध एवं चुनौतियां, सायबर अपराध से संबंधित डिजीटल साक्ष्य एकत्र करना एवं उन्हें उचित ढंग से उपयोग करना, बच्चों (बालक-बालिका) के साथ होने वाले अपराध, बच्चों मंे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव एवं उनकी परेशानियों को समझना एवं काउंसलिंग इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण मंे श्री आर के विज, विशेष पुलिस महानिदेशक द्वारा अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने सायबर कानून, डिजिटल साक्ष्य, उसकी उपयोगिता एवं सायबर प्रोटेक्शन मंे व्याख्यान के साथ-साथ पुलिस विभाग मंे संवेदना की आवश्यकता पर जोर दिया। 

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंे मनीषा ठाकुर रावटे, दीपमाला कश्यप, उदयन बेहरा, कपिल चंद्रा, रवि सिंह बिसेन, निशा टिकरिहा, अपराजिता सिंह राणा, राजश्री मौर्य एवं अन्य अधिकारियों के साथ सायबर पीस फाउंडेशन से विनीत सिंह, सायबर एक्सपर्ट नरसिम्हा राव  पुर्णेन्दु, लीगल एडवाजर उरविल अभय, यूनिसेफ प्रतिनिधि प्रियंका और निजी संस्था के प्रतिनिधि उमा सुब्रमणियम एवं शैफाली उपस्थित थे।

  

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs