दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

हार्वर्ड विश्वविद्यालय करेगी रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क योजना में सहयोग

Anil Choubey 02-12-2022 08:50:57


****राज्य योजना आयोग की पहल पर रीपा को बेहतर तरीके से लागू करने गौठानों से जुड़े स्व-सहायता समूहों और अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण हार्वर्ड विश्वविद्यालय डिजाइनिंग लैब के प्रतिनिधि ने दिया मार्गदर्शन ***

रायपुर, 02 दिसम्बर 2022 //// अमेरिका की हार्वर्ड विश्वविद्यालय अब छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘रूरल इंडस्ट्रियल पार्क’ (रीपा) योजना में सहयोग करेगी। राज्य योजना आयोग एवं ट्रांसफार्मिंग रूरल इंडिया फांउडेशन के बीच संपादित हुए एमओयू के माध्यम से हार्वर्ड विश्वविद्यालय के डिजाइन लैब द्वारा योजना आयोग भवन में एक एवं 2 दिसम्बर को दो दिवसीय ‘कम्युनिटी डिजाईन फेसिलिटेटर‘ विकसित करने हेतु कार्यशाला का आयोेजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने की। समारोह में योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह, हार्वर्ड विश्वविद्यालय से डॉ. एन्द्रे नौगेरिया, रीपा के नोडल अधिकारी श्री गौरव सिंह एवं टीआरआईएफ के प्रबंध निदेशक श्री अनिश कुमार ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे और गौठानों से जुड़े अधिकारियों एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

            श्री प्रदीप शर्मा ने रीपा योजना में सहयोग के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रीपा गांव की समृद्धि को एक नया आयाम देने वाली योजना है, जिसकी प्लानिंग गंभीरता से की जा रही है। इसके विविध पहलुओं पर ध्यान देते हुए योजना में नॉनफार्म गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए डिजाईन थिंकिंग से योजना क्रियान्वयन हेतु हार्वर्ड की मदद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि रीपा योजना के अंतर्गत विविध क्षेत्र जैसे वनोपज, सेवा आधारित उद्योग, एफएमसीजी इत्यादि को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

डॉ. एन्द्रे नौगेरिया ने समारोह में जिलों से आए गौठान समिति के सदस्य एवं इनके साथ आए नोडल अधिकारियों को डिजाईन थिंकिंग फ्रेमवर्क को कैसे सोसियल, पब्लिक पॉलीसी में उपयोग किया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से समझाया।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने शासन की महत्वपूर्ण योजना रीपा मंे सहयोग करने के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सहभागियों से रीपा को सफल बनाने के लिए बेहतर प्लान के साथ काम करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिये समाज के सभी वर्गो की भागीदारी आवश्यक है। जो विकास की मुख्यधारा से छुटे हुये हैं उसको सम्मिलित करना इस योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। राज्य योजना आयोग इस महत्वपूर्ण योजना की सफलता के लिये हर तरह से सहायता देने का प्रयास करेगा । 

कार्यशाला मंे रायपुर, रायगढ़, कांकेर एवं बस्तर जिले के चयनित ग्राम गोठान समिति के सदस्य, प्रतिभाशाली उद्यमी एवं स्वसहायता समूह के सदस्यों तथा बिहान के सीईओ सुश्री एलीस लकड़ा तथा एसपीएम एवं डीपीएम ने जमीनी स्थिति के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में श्री मुक्तेश्वर सिंह, श्री प्रशांत चिन्नापानवर, श्री श्रीश कल्याणी, सुश्री निरजा कुद्रीमोती, श्री अभय तिवारी एवं सुश्री यामिनी लहरे मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन राज्य योजना आयोग के सदस्य श्री अनुप श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs