एशिएन पैरा ओलम्पिक चैंपियनशिप
रायपुर, //// एशिया आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में जिंदल स्टील
रायपुर मे कार्यरत भिलाई छत्तीसगढ के खिलाडी श्रीमंत झा ने स्वर्ण पदक पर
पुनः कब्जा बना लिया है। श्रीमंत ने फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को
सीधे मुकाबलों में हरा कर इस प्रतियोगीता का खिताब भारत के नाम किया है। श्रीमंत
की
जीत से देश,
राज्य और संस्थान
जिन्दल स्टील को गौरवान्वित किया है। एशिया चैंपियन शिप में श्रीमंत का मुकाबला
कजाकिस्तान के
खिलाड़ी से हुआ। पच्यससी किलो वेट में खेलने वाले श्रीमंत ने कजाकिस्तान के
खिलाड़ी को बुरी तरह पछाड दिया। मैच कजाकिस्तान के ग्राम कारा ओई में खेला गया। यह
खिलाडी वह आर्म रेस्लिंग का वजुद है, जो पहले भी 11 पदक जीत कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर चुका है। वे
जिंदल की रायपुर इकाई मे एक लम्बे समय से कार्यरत हैं। जिंदल के इकाई प्रमुख ने
उन्हें उनकी इस मील का पत्थर साबित होने वाली सफलता पर बधाई दी है।
. श्रीमंत झा अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट में
जूनियर इंजीनियर के रूप में जिंदल स्टील और पावर लिमिटेड मशीनरी डिवीजन,रायपुर में काम कर रहे हैं । श्रीमंत का चयन 18 वीं एशिया पैरा पंजा कुश्ती चैंपियनशिप मे हुआ था , जो कि 06 .06
.2019 से 12 .06 .2019 किर्गिज़स्तान में होना थी । यह एकमात्र खिलाडी हैं, जो इंटरनेशनल स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने
गाय थे इस उप्लब्धी के लिए जिंदल स्टील और पावर
लिमिटेड मशीनरी डिवीजन के प्रमुख तथा सभी कार्यालय
प्रमुखों ने शुभकामनाएं दी हैं। इनके साथ छत्तीसगढ़ आर्म
रेस्ट्लिंग एसोसिएशन के चेयरमैन बृज मोहन अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेश पिल्लई, जनरल सेक्रेटरी श्री श्रीकांत, कोच ऋषभ जैन कृष्णा साहू और सभी अधिकारियों ने
आशीर्वाद दिया। श्रीमंत झा अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट में खेलेंगे इनकी पिछली उप्लब्धियां बहुत सी हैं। इन्होंने वर्ष 2018 मे एशियाई पैरा पंजा कुश्ती चैंपियनशिप, कजाखिस्तान मे तीसरा स्थान प्राप्त किया, इसी वर्ष पोलैंड मे तीसरा स्थान
सुरक्षित किया। वर्ष 2017 मे के एशियाई पैरा पंजा कुश्ती चैंपियनशिप, किर्गिज़स्तान मे तीसरा स्थान
प्राप्त किया था,पोलैंड मे दूसरा स्थान प्राप्त किया
तथा वर्ल्ड पैरा पंजा कुश्ती चैंपियनशिप, हंगरी यूरोप मे तीसरा स्थान प्राप्त किया । वर्ष 2016 मे पन्द्रहवीं एशियाई पैरा पंजाकुश्ती चैंपियनशिप, उज़्बेकिस्तान मे चौथा स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2016 मे अडतीसवीं वर्ल्ड पैरा पंजा कुश्ती चैंपियनशिप, बुल्गारिया मे ब्रोंज, आठवें स्थान को प्राप्त किया। वर्ष 2013 मे पैंतीसवीं विश्व पैरा पंजा कुश्ती चैंपियनशिप
पोलैंड मे 10वीं पोजीशन
प्राप्त किया था । श्रीमंत झा के पिता सदाशिव झा भी
क्रिकेटर रहे हैं। वे राज्य स्तरीय क्रिकेट खेलते थे । उन्होंने ही श्रीमंत को
स्पोर्ट्स मे जाने के लिए प्रोत्साहित किया है, उनके पिता को
गर्व है कि श्रीमंत दिव्यांग होते हुआ भी देश के लिए मैडल जीत रहा है।
Comments