दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जे.एस.पी.एल. फाउंडेशन ,सीएमओ तिराहे से उर्दना चौक तक बनाएगा कंक्रीट की सड़क

Anil Choubey 11-06-2021 12:08:34


रायगढ़ को जेएसपीएल की एक और बड़ी सौगात; ढाई करोड़ रूपये से अधिक की लागत से बनेगी एक किलोमीटर लंबी सड़क

 विधायक, महापौैर, कलेक्टर और जेएसपीएल के सीओओ छग ,की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन

रायगढ़,रायपुर  ///// . सीएमओ तिराहे से उर्दना चौक के बीच की सड़क के दिन अब बहुरेंगे। इस बदहाल रास्ते को बनाने का जिम्मा जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड की सीएसआर इकाई जेएसपीएल फाउंडेशन ने उठाया है। ढाई करोड़ रूपये से अधिक की लागत से लगभग 1 किलोमीटर की इस सड़क पर 7 मीटर चौड़ा कंक्रीट का निर्माण किया जाएगा। गुरूवार को इस काम का भूमिपूजन विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, कलेक्टर भीम सिंह एवं जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी की उपस्थिति में किया गया। सभी अतिथियों ने प्रस्तावित सड़क निर्माण के साथ ही जेएसपीएल फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए जेएसपीएल एवं कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल का आभार जताया।

जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड ने रायगढ़ को एक और बड़ी सौगात दी है। सीएमओ तिराहे से उर्दना चौक के बीच की सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई थी। सड़क की खराब हालत के कारण यहां हमेशा हादसों का खतरा बना रहता था। खासकर बारिश के मौसम में यहां से गुजरना बेहद मुश्किल था। जिला प्रशासन ने इस सड़क के निर्माण का जिम्मा जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड को दिया। कंपनी की सीएसआर इकाई जेएसपीएल फाउंडेशन ने सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी लेेते ही तत्परता से काम शुरू कर दिया हैै। इस रास्ते से गुजरने वाले भारी वाहनों की संख्या को देेखते हुए यहां कंक्रीट से बनी मजबूत सड़क बनाई जाएगी। 7 मीटर चौड़ी और 1 किलोमीटर लंबी इस सड़क की अनुमानित लागत लगभग ढाई करोड़ रूपये से अधिक है। सड़क का काम अगस्त 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गुरूवार को सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल का आभार जताते हुए कहा कि श्री जिंदल ने रायगढ़ के विकास से जुड़े किसी भी काम में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। श्री नायक ने कहा कि यह सड़क कई मामलों में बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बनने से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और भारी वाहन शहर के बाहर से ही निकल सकेंगे। इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी। इस वजह से उन्होंने जेएसपीएल प्रबंधन से सड़क निर्माण के लिए चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि जेएसपीएल द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कठिन समय में कंपनी ने रायगढ़ जिले के साथ ही पूरे प्रदेश और देश में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई है, इसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।

महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि नगर निगम को जेएसपीएल द्वारा रायगढ़ के विकास के लिए निरंतर पूरा सहयोग मिलता है। कंपनी ने शहर में अनगिनत काम किए हैं, जिसका सीधा फायदा यहां की जनता को मिल रहा है। बारिश से पहले शहर की सफाई में भी जेएसपीएल की मदद मिल रही है, जिससे उम्मीद है कि इस वर्ष जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। कोरोना महामारी के दौरान जेएसपीएल से मिली मदद की भी उन्होंने सराहना की। 

कलेक्टर भीम सिंह ने सड़क के भूमिपूजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस सड़क के सुधरने का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। सड़क की खराब हालत के कारण यहां धूल भी काफी उड़ रही थी, जो पर्यावरण की दृष्टि से भी उचित नहीं थी। इस निर्माण के पूरा होने से लोगेां को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि शहर के साथ पूरे जिले में बेहतर सड़कों के निर्माण का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री ने कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए भी प्रशासन का पूरा जोर है। अभी कलेक्टोरेट के सामने एक डिस्प्ले भी लगाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण के स्तर की जानकारी मिलती रहेगी। उन्होंने जेएसपीएल का आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में जेएसपीएल फाउंडेशन निरंतर अपनी सहभागिता निभा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। इसके लिए उन्होंने कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल और पूरी टीम का आभार जताया। 

जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जेएसपीएल की सोच हमेशा सर्वांगीण विकास की रही हैै। अपनी सीएसआर इकाई जेएसपीएल फाउंडेशन के माध्यम से कंपनी क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि जब जिला प्रशासन के माध्यम से इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव कंपनी के पास आया, तो उन्होंने इस संबंध में चेयरमैैन श्री नवीन जिंदल से चर्चा की। श्री जिंदल ने तत्काल इस प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए निर्देश दिया कि जितनी जल्दी हो सके, निर्माण शुरू किया जाए और सड़क ऐसी बने कि गुजरने वालों को गर्व हो। प्रशासन ने बिटूमिन की सड़क का प्रस्ताव दिया था और श्री जिंदल ने इसे कई गुना अधिक लागत और मजबूती वाली आरसीसी सड़क बनाने का निर्णय लिया, ताकि सड़क लंबे समय तक टिके। श्री सरावगी ने विश्वास जताया कि तीन महीनों के अंदर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने जेेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा पूरे क्षेत्र में, विशेषकर आसपास के गांवों में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में जरूरतमंदों तक आॅक्सीजन पहुंचाने के साथ ही फाउंडेशन की टीम अपने संचालन क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री सहित दूसरे जरूरी संसाधन पहुंचाने में जुटी हुई है। आभार प्रदर्शन जेएसपीएल के वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान ने किया। इस दौरान नगर निगम के पूर्व सभापति सलीम नियारिया, कांग्रेस नेता राजेश भारद्वाज, भगवानपुर पार्षद नारायण पटेल, उर्दना पार्षद-अशोक भगत, जेएसपीएल के ई.वी.पी.- ईपीएस सुबोध कुमार सिंह, ए.वी.पी.-सिविल अजय अग्रवाल, जीएम-एडमिन कर्नल रोहिणी कुमार पाठक (रि.), जीएम- हाॅर्टीकल्चर संजीव गर्ग सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs